{"_id":"604ab7c424c1cf20110feb92","slug":"cm-mamta-banerjee-affidavit-given-to-election-commission-movable-assets-worth-rs-16-72-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी के पास 16.72 लाख रुपये की चल संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी के पास 16.72 लाख रुपये की चल संपत्ति
Fri, 12 Mar 2021 06:07 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नंदीग्राम
एजेंसी, नंदीग्राम
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:07 AM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee
- फोटो : Facebook/Mamta Banerjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से उम्मीदवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में 16.72 लाख की संपत्ति की घोषणा की है। उनके पास कोई वाहन और अपनी कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामले लंबित नहीं हैं। ममता कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एलएलबी डिग्री धारी हैं।
विज्ञापन
ममता के पास 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले 30.45 लाख रुपये की संपत्ति थी। वहीं 2019-20 के दौरान उनकी आमदनी 10,34,370 रुपये थी। ममता के पास 69,255 नकद और बैंक में 13.53 लाख रुपये हैं, जिसमें चुनावी खर्च के 1.51 लाख रुपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एनएससी में भी उन्होंने 18,490 रुपये का निवेश किया है। उनके पास 43,837 रुपये मूल्य के नौ ग्राम के गहने हैं। ममता ने कई किताबें लिखी हैं, जिनसे उन्हें 930 रुपये की रायल्टी भी मिली है। हलफनामे के मुताबिक 2019-20 में ममता ने 1.85 लाख रुपये का आयकर चुकाया है।
विज्ञापन