फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm mamata welcomes Madras High court order

पश्चिम बंगाल : सीएम ममता ने की बंगाल में तैनात केंद्रीय बलों को वापस भेजने की मांग

Tue, 27 Apr 2021 03:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Apr 2021 03:53 AM IST
सार

  • मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी का किया स्वागत, कहा- राज्य में कोरोना के प्रसार के लिए आयोग और मोदी जिम्मेदार

विज्ञापन
cm mamata welcomes Madras High court order
West Bengal CM Mamata Banerjee - फोटो : PTI

विस्तार

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन


तृणमूल अध्यक्ष ने मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि आयोग चुनाव के दौरान कोरोना के मामले बढ़ने की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। ममता ने केंद्रीय बलों को बंगाल में कोरोना फैलाने में शामिल बताते हुए चुनाव के अंतिम चरण से पहले उन्हें वापस भेजने की मांग की।
विज्ञापन


उत्तर कोलकाता में पार्टी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में ममता ने कहा कि वह मद्रास हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करती हैं, जिसमें साफ कहा गया है कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकता। राज्य में मौजूदा समय में कोरोना की स्थिति के लिए नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा अनुरोध है कि कोरोना से प्रभावित इस राज्य में मौजूद दो लाख केंद्रीय बलों को हटाया जाए, जो यहां स्कूलों, कॉलेजों और में डेरा डालकर कोविड प्रबंधन के कार्यो में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से 75 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमित हो सकते हैं। कृपया उन्हें अंतिम चरण में वापस ले लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed