फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee wrote a letter to PM against the Centre's decision on extending the jurisdiction of BSF

पश्चिम बंगाल: राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का विरोध, सीएम ममता ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Sat, 13 Nov 2021 05:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Sat, 13 Nov 2021 05:49 PM IST
सार

पं. बंगाल में सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाए जाने को लेकर टीएमसी ने कहा कि वह इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव रखेगी। 

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee wrote a letter to PM against the Centre's decision on extending the jurisdiction of BSF
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का फिर विरोध किया है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किमी. करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ पीएम मोदी को पत्र लिखा है। हम इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव रखेंगे। 

विज्ञापन


टीएमसी संसद में उठाएगी मामला
उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप होगा। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। सीमा पर बाड़ लगाने का काम केंद्र करे, राज्य भी इसका समर्थन कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



फलेरियो को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
वहीं, 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों पर नजर रखते हुए टीएमसी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए लुइजिन्हो फलेरियो को अपना उम्मीदवार बनाया है। फलेरियो ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इससे पहले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो ने कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने जुड़ाव को समाप्त करते हुए सितंबर में टीएमसी ज्वाइन कर ली थी। उन्हें पिछले महीने पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

टीएमसी ने ट्विटर पर कहा- हम संसद के उच्च सदन के लिए @luizinhofaleiro को नामित करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। हमें विश्वास है कि राष्ट्र की सेवा करने के उनके प्रयासों की हमारे लोगों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की जाएगी! टीएमसी सांसद अर्पिता घोष के उच्च सदन से इस्तीफे के बाद राज्यसभा सीट पर 29 नवंबर को उपचुनाव कराना पड़ा।

इसके साथ ही टीएमसी ने महुआ मित्रा को गोवा राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed