फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee will visit Sandeshkhali today, her first visit after the harassment controversy hindi

West Bengal: आज संदेशखली का दौरा करेंगी सीएम ममता बनर्जी, यौन उत्पीड़न विवाद के बाद पहली यात्रा

Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली द्वीप का यात्रा करने वाली है। सीएम बनर्जी की ये यात्रा यौन उत्पीड़न विवाद के शुरू होने के बाद पहली यात्रा है।

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee will visit Sandeshkhali today, her first visit after the harassment controversy hindi
ममता बनर्जी। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली नदी के पास स्थित एक द्वीप का दौरा करने वाली हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हुए यौन उत्पीड़न विवाद के बाद बढ़ते तनाव के बीच यह सीएम ममता बनर्जी का पहला दौरा है। जहां वे एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करने वाली है। 
विज्ञापन


आज संदेशखली के लिए होंगी रवाना
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी संदेशखली द्वीप के लिए आज सुबह रवाना होने वाली है। हालांकि, विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी भी इस दौरे के बाद अगले दिन जन संजोग यात्रा निकालने का ऐलान कर चुके हैं।
विज्ञापन


एक नजर संदेशखली विवाद पर
बता दें कि पश्चिम बंगाल का संदेशखली द्वीप इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आया था जब यहां स्थानीय लोगों ने यौन उत्पीड़न और भूमि हड़पने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन में आरोप लगाया गया था कि तृणमूल पार्टी के स्थानीय नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों शिबू प्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार ने इन घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तृणमूल ने भी शेख शाहजहां को निलंबित कर दिया था और बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यह आरोप राजनीति से प्रेरित थे और भाजपा द्वारा पार्टी को बदनाम करने के लिए रचे गए थे।

भाजपा ने उठाया था मुद्दा
विपक्षी भाजपा ने इस मुद्दे को तृणमूल के कुशासन और महिलाओं के शोषण के उदाहरण के तौर पर उठाया। लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बशीरहाट सीट जीती थी, जिसमें संदेशखली विधानसभा क्षेत्र भी आता है।


बता दें कि शेख शाहजहां को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। कारण था कि 5 जनवरी को जब प्रवर्तन निदेशालय के तीन अधिकारी संदेशखली का दौरा करने पहुंचे थे, तो उनके साथ हमला हुआ था। इस हमले में अधिकारी घायल हो गए थे, जिसके बाद शाहजहां भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed