फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee sits on dharna at Gandhi Murti, over EC imposed ban election campaign

कोलकाता:तीन घंटे में ममता बनर्जी का धरना खत्म, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं दीदी

Tue, 13 Apr 2021 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 03:45 PM IST
सार

  • चुनाव आयोग की ओर से 24 घंटे के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई थी।

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee sits on dharna at Gandhi Murti, over EC imposed ban election campaign
धरने पर बैठीं ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना खत्म हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी ने तीन घंटे के भीतर ही अपना धरना खत्म कर दिया। चुनाव आयोग की ओर से 24 घंटे के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी थी। कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास ममता बनर्जी धरना कर रही थी। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई ममता बनर्जी के हिन्दू-मुस्लिम वाले बयान पर की गई थी। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार में ममता बनर्जी ने मुस्लिम वोट को लेकर बयान दिया था। आठ अप्रैल को हुगली में ममता बनर्जी ने चुनावी जनसभा के दौरान मुस्लिम वोटों को नहीं बटने की बात कही थी। इसी पर चुनाव आयोग ने उनपर प्रचार प्रसार करने से रोक दिया। ममता बनर्जी 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक किसी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगी। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई के खिलाफ ममता बनर्जी धरना दे रही हैं

विज्ञापन

  ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगने के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा जानती है कि हम चुनाव जीत रहे हैं। इसलिए ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई हो रही है।  ममता बनर्जी का आरोप है कि भाजपा राज्य में हिंसा फैला रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बाहरी लोग घुसकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed