फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee on Assembly ruckus by bjp says, BJP is the dangabaaz and corrupted party, Prashant Kishore

क्या मान गए पीके?: नाराजगी के बीच ममता के साथ नजर आए प्रशांत किशोर, दीदी बोलीं-दंगाबाज भाजपा को 2024 में उखाड़ फेंकेंगे

Tue, 08 Mar 2022 04:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Mar 2022 04:29 PM IST
सार

प्रशांत किशोर पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता के साथ नजर आ रहे थे लेकिन कुछ दिन पहले दोनों नेताओं के बीच खटास की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि आज की बैठक में दोनों को फिर से साथ देखा गया।

विज्ञापन
CM Mamata Banerjee on Assembly ruckus by bjp says, BJP is the  dangabaaz and corrupted party, Prashant Kishore
ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर आए साथ - फोटो : ANI

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मतभेद की अटकलों पर आज विराम लग गया। दरअसल, टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में ममता के साथ प्रशांत किशोर भी मौजूद नजर आए। हालांकि, तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच दूरी साफ देखी गई। बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। इस बात की अटकलें तब और लगने लगीं जब कई टीएमसी नेता नगरपालिका चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर प्रशांत किशोर से नाराजगी जताने लगे। इन नेताओं को प्रशांत किशोर की दखलअंदाजी पसंद नहीं आ रही थी। वहीं प्रशांत किशोर भी टीएमसी नेताओं के व्यवहार से खुश नजर नहीं आ रहे थे और अलग रास्ता अख्तियार करने का मन बना लिया था। 

विज्ञापन


क्या मान गए पीके?
टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में ममता के साथ प्रशांत किशोर की मौजूदगी से अब साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अब सब कुछ सही हो गया है। दोनों नेताओं के बीच मतभेद की खबरों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन


ममता ने भाजपा पर बोला हमला
टीएमसी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में  पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा को लेकर आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दंगाबाज पार्टी है और लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए हर कदम उठा रही है। हमें हर हाल में भाजपा को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए हमलोगों को एकजुट और सक्रिय रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिस दिन लोगों को एक अच्छा विकल्प मिल जाएगा, भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी को अन्य विपक्षी खेमों के साथ मिलकर उस वैकल्पिक ताकत का गठन करना होगा। भाजपा अभी भी सत्ता में है क्योंकि कोई विकल्प नहीं है। जिस दिन विकल्प होगा, भाजपा को हटा दिया जाएगा।  पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुनी गईं ममता ने एक नई राज्य समिति का गठन किया है, जिसमें ज्यादातर अपने वफादारों को शामिल किया है।

पार्थ चटर्जी दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त 
पुराने नेताओं और अगली पीढ़ी के नेताओं के बीच सत्ता संघर्ष के कारण पार्टी में विवाद पैदा हुआ था। टीएमसी प्रमुख ने सुब्रत बख्शी को दोबारा पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और पार्थ चटर्जी को महासचिव के रूप में नियुक्त किया। सीएम बनर्जी ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और 19 राज्य महासचिवों सहित लगभग 20 उपाध्यक्षों को भी नियुक्त किया। कार्यक्रम में टीएमसी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे और उन्हें पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा करते देखा गया।


टीएमसी में शामिल हुए भाजपा से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार
भारतीय जनता पार्टी के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी की सदस्यता लेते वक्त सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। उन्हें टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने पार्टी का झंडा सौंपा। वहीं पार्टी में शामिल होने पर बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश मजूमदार तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि पार्टी विरोधी बयानबाजी की वजह से मजूमदार को प्रदेश भाजपा ने पहले ही निष्कासित कर दिया था। मजूमदार पर भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed