फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cm Mamata banerjee in kharagpur says PM Modi speech in Bangladesh is a total violation of code of conduct of the election

सियासत: खड़गपुर में गरजीं ममता, बोलीं- बांग्लादेश में वोट मांग रहे पीएम मोदी, रद्द हो उनका वीजा

Sat, 27 Mar 2021 03:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Mar 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Cm Mamata banerjee in kharagpur says PM Modi speech in Bangladesh is a total violation of code of conduct of the election
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में आज यानि शनिवार को पहले चरण का मतदान लगातार जारी है। दोपहर तीन बजे तक 55.76 फीसदी मतदान हुए हैं। इस बीच कई नेता दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर जनसभाएं भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खड़गपुर में अपनी एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया है। ममता ने कहा कि राज्य में चुनाव चल रहे हैं और पीएम मोदी बांग्लादेश जाकर बंगाल के बारे में भाषण दे रहे हैं जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

विज्ञापन


सीएम ममता ने आगे कहा कि बांग्लादेश से एक प्रसिद्ध अभिनेता हमारे लिए वोट मांगने आए थे लेकिन केंद्र सरकार ने वहां की सरकार से बात कर उनका वीजा रद्द करवा दिया था लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी खुद बांग्लादेश में किसी खास वर्ग से वोट मांग रहे हैं इस स्थिति में उनका भी वीजा रद्द होना चाहिए। ममता ने कहा कि कभी-कभी वे कहते हैं कि ममता ने बांग्लादेश से लोगों को लाया है और घुसपैठ की है। लेकिन पीएम मोदी खुद वोट की मार्केटिंग के लिए बांग्लादेश जाते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, बांग्लादेश दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओरकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मतुआ समुदाय के मंदिर के दर्शन किए और समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन





पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed