फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm mamata banarjee says that i will not surrender in front of bjp

बंगाल का रण : सीएम ममता ने कहा- मैं बंगाल की शेरनी, भाजपा के सामने नहीं झुकूंगी

Thu, 08 Apr 2021 04:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कूचबिहार।
एजेंसी, कूचबिहार। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 04:32 AM IST
सार

  • उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो असम की तरह राज्य में हिरासत शिविर बनाएगी।

विज्ञापन
cm mamata banarjee says that i will not surrender in front of bjp
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह बंगाल की शेरनी हैं, जो भाजपा के हमले के आगे नहीं झुकेंगी।

विज्ञापन


कूचबिहार में एक चुनावी सभा में ममता ने मतदाताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा, वे (भाजपा) असम से गुंडे लाते हैं। वे बम धमाका करते हैं और लोगों को डराते हैं। आप लोग न डरें। वो नहीं चाहते कि यहां की महिलाएं मतदान करें। केंद्रीय सुरक्षा बल माताओं और बहनों को मतदान से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो असम की तरह राज्य में हिरासत शिविर बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 14 लाख बंगालियों को डिटेंशन कैम्प में रखा हुआ है, जिनका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने पुलिस पर गरीबों के की धरपकड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पैसे से मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मैं बंगाल की शेरनी हूें, टूट जाऊंगी, लेकिन झुकूंगी नहीं। उन्होंने कहा, हम गुजरात के गुंडों को बंगाल पर कब्जा नहीं करने देंगे। पश्चिम बंगाल में तीन चरण का मतदान हो चुका है और अभी पांच चरण शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed