फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Lalduhoma said mizoram Will continue to provide assistance to refugees from Myanmar

Mizoram: ‘म्यांमार से भाग कर आए शरणार्थियों की करेंगे मदद’, नई दिल्ली से लौटकर बोले सीएम लालदुहोमा

Sun, 07 Jan 2024 03:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 Jan 2024 03:19 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली की यात्रा से वापस आकर लालदुहोमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भले ही म्यांमार के नागरिकों को शरणार्थी का दर्जा नहीं दे सकती लेकिन वह उन्हें राहत प्रदान करने के लिए हमारे साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Lalduhoma said mizoram Will continue to provide assistance to refugees from Myanmar
लालदुहोमा - फोटो : Social Media

विस्तार

मिजोरम सरकार केंद्र के सहयोग से म्यांमार के शरणार्थियों और मणिपुर के आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को सहायता प्रदान करेंगे। यह कहना है कि मिजोरम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री लालदुहोमा का। लालदुहोमा नई दिल्ली की यात्रा पर थे। केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान यह टिप्पणियां की।   

विज्ञापन

31 हजार म्यांमार के नागरिकों ने ली है शरण 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली की यात्रा से वापस आकर लालदुहोमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भले ही म्यांमार के नागरिकों को शरणार्थी का दर्जा नहीं दे सकती लेकिन वह उन्हें राहत प्रदान करने के लिए हमारे साथ काम कर रहे हैं। सैन्य तख्तापलट के बाद, फरवरी 2021 से म्यांमार के चिन समुदाय के 31,000 से अधिक लोगों ने मिजोरम में शरण मांगी है। मणिपुर के जो लोग जातीय हिंसा के कारण अपना घर-बार छोड़कर यहां आए हैं। उनकी देखभाल की जाएगी। मणिपुर के नौ हजार से अधिक लोगों ने राज्यों में शरण ली है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जताई यह उम्मीद
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लालदुहोमा को बताया था कि केंद्र फरवरी 2021 से राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों को तब तक निर्वासित नहीं करेगा, जब तक उनके देश में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि केंद्र भारत-म्यांमार सीमा के एक हिस्से पर बाड़ लगाने के निर्णय को रद्द कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों की म्यांमार से सटी सीमा
मणिपुर की 390 किमी सीमा में 10 किमी पर बाड़बंदी, बाकी जगह घुसपैठ के अनुकूल हालात। वहीं, मिजोरम की 510 किमी सीमा पर हो सकती है घुसपैठ। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश की 520 किमी तथा नागालैंड की 215 किमी लंबी सीमा है। 

मिजोरम सीएम ने विदेश मंत्री से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर चर्चा की कैसे मिजोरम सरकार और विदेश मंत्रालय एक साथ काम कर सकता है। जयशंकर ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी दी थी। उन्होंने सीएम से मिलकर खुशी व्यक्त की। जयशंकर ने बताया कि हमने एक साथ ही सेवा शुरू की थी और एक साथ ही ट्रेनिंग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed