फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM KCR said that Telangana number one in the country in per capita income and development indices

केसीआर का दावा: तेलंगाना सबसे विकसित राज्य, प्रति व्यक्ति आय में राज्य देश में नंबर एक

Thu, 22 Jun 2023 11:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:54 PM IST
सार

2014 में तेलंगाना के गठन के समय विकास को लेकर कई संदेह पैदा किए गए थे, जिसमें यह भी शामिल था कि राज्य बिजली की कमी के कारण अंधेरे में डूब जाएगा। तेलंगाना देश का एकमात्र राज्य है जो घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं सहित 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान करता है।

विज्ञापन
CM KCR said that Telangana number one in the country in per capita income and development indices
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रति व्यक्ति आय, बिजली उपयोग और अन्य विकास सूचकांकों में तेलंगाना देश में नंबर एक है। भविष्य में तेजी से प्रगति जारी रखने के लिए उन्होंने लोगों से अपनी सरकार के लिए समर्थन मांगा है। दरअसल, राज्य में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गुरुवार को पाटनचेरु में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 3.17 लाख रुपये है। 2014 में तेलंगाना के गठन के समय विकास को लेकर कई संदेह पैदा किए गए थे, जिसमें यह भी शामिल था कि राज्य बिजली की कमी के कारण अंधेरे में डूब जाएगा। हालांकि, तेलंगाना अब देश का एकमात्र राज्य है जो घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन


गरीबों के लिए बनाए गए आवास परिसर का भी किया उद्घाटन
केसीआर ने आगे कहा, प्रति व्यक्ति के अलावा बिजली उपयोग में भी तेलंगाना देश में नंबर एक है। इससे पहले राव ने संगारेड्डी जिले के कोल्लूर में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए बनाए गए डबल-बेडरूम आवास परिसर का उद्घाटन किया। 145 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 1489.29 करोड़ रुपये की लागत से 15,660 आवासीय मकान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए बनाए गए डबल बेडरूम आवास देश में कहीं भी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की कमी को किया दूर 
राज्य में पीने के पानी की आपूर्ति भी देश में कहीं और नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मेगा कालेश्वरम परियोजना शुरू करके पानी की कमी को दूर किया है। केसीआर किट नाम की गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट का प्रावधान और नए सरकारी अस्पतालों की स्थापना सहित स्वास्थ्य क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोग सरकार को फिर से आशीर्वाद देते हैं तो राज्य तेजी से प्रगति जारी रखेगा। 


बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बोलते हुए राव ने वादा किया कि अगर बीआरएस विधानसभा चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए चुनी जाती है, तो होने वाली पहली कैबिनेट बैठक में हैदराबाद में पाटनचेरु से हयातनगर तक मेट्रो रेल कनेक्शन को मंजूरी दी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने जिले के कोंडाकल में निजी क्षेत्र की एक रेल कोच फैक्ट्री का उद्घाटन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed