{"_id":"634c081336d7227a267cb6c2","slug":"cm-himanta-biswa-sarma-visits-erosion-hit-area-in-dibrugarh-promises-remedial-measures","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सीएम सरमा ने कटाव प्रभावित तटबंध का किया निरीक्षण , कहा- जमीन और घर खोने वालों को मदद देगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सीएम सरमा ने कटाव प्रभावित तटबंध का किया निरीक्षण , कहा- जमीन और घर खोने वालों को मदद देगी सरकार
Sun, 16 Oct 2022 08:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग कटाव को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है। हमें इस प्रयास में सफल होने की उम्मीद है। समस्या का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : ट्विटर/हिमंत बिस्व सरमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को डिब्रूगढ़ जिले के मैजान इलाके में कटाव प्रभावित तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए तत्काल उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार उन परिवारों को मदद प्रदान करेगी, जिन्होंने इलाके में अपनी जमीन और घर खो दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग कटाव को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है। हमें इस प्रयास में सफल होने की उम्मीद है। समस्या का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कटाव को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। स्थानीय लोग और आसपास के चाय बागानों में काम करने वाले भी हमारी मदद कर रहे हैं। कई लोगों ने यहां अपनी जमीन, घर खो दिए हैं, सरकार उन्हें मदद देगी।
विज्ञापन
उन्होंने तटबंध पर किए जा रहे मरम्मत कार्य की समीक्षा की औऱ सभी एजेंसियों को समयबद्ध समाधान के लिए ठोस तरीकों पर काम करने को कहा। डिब्रूगढ़ शहर को बाढ़ से सुरक्षित रखने में मैजान क्षेत्र में तटबंध की अहम भूमिका है।
ATM धोखाधड़ी मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया
गुवाहाटी पुलिस ने ATM धोखाधड़ी मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। सुधाकर सिंह, DCP पूर्वी, गुवाहाटी ने बताया कि हमें 2 शिकायत मिली थी जिसमें कहा गया कि यह लोग जब ATM गए तब इनके साथ मदद के नाम पर धोखाधड़ी हुई और एक के अकाउंट से 68,000 और दूसरे के अकाउंट से एक लाख रुपए से अधिक निकाल लिए गए। हमने जांच करते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। 3 गाड़ी, 6 मोबाइल, 50,000 नकद और 68 एटीएम कार्ड बरामद की गई है।