फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta attacks Gaurav Gogoi accuses ties Pakistan say disgrace Assam can leave country

Politics: 'असम के लिए कलंक...छोड़ सकते हैं देश', सीएम हिमंत का गौरव गोगोई पर हमला; पाक से संबंधों का भी आरोप

Tue, 29 Jul 2025 02:27 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 29 Jul 2025 02:27 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बिना नाम लिए पाकिस्तान समर्थक मानसिकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोगोई असम के लिए कलंक हैं और कभी भी देश छोड़ सकते हैं। यह विवाद संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई बहस के बाद शुरू हुआ, जिसमें गोगोई ने सरकार से आतंकवाद और युद्धविराम पर गंभीर सवाल पूछे थे।

विज्ञापन
CM Himanta attacks Gaurav Gogoi accuses ties Pakistan say disgrace Assam can leave country
हिमंत बिस्वा सरमा / गौरव गोगोई - फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई बहस के बाद असम की राजनीति में बड़ा सियासी घमासान खड़ा हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बिना नाम लिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि जोरहाट से हमारे सांसद का संसद में दिया गया भाषण यह साबित करने के लिए काफी है कि वह पाकिस्तान की ओर से बोलते हैं। उनकी गुप्त यात्रा और पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान से करीबी संबंध बहुत कुछ बताते हैं।
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कल संसद में जोरहाट से हमारे सांसद द्वारा दिए गए भाषण से यह बात बिना किसी संदेह के साबित हो गई कि वह पाकिस्तान की ओर से काम कर रहे हैं। उनकी गुप्त यात्रा और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के साथ घनिष्ठ संबंध बहुत कुछ बयां करते हैं। उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के पास विदेशी नागरिकता होने के कारण, वह कभी भी भारत छोड़ सकते हैं। वह असम के लिए कलंक हैं और एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में हमारे गौरव के साथ विश्वासघात हैं।
विज्ञापन


संसद में गौरव गोगोई का सरकार पर हमला
लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मोदी सरकार से पूछा कि पहलगाम जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके में आतंकी कैसे घुस आए। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बातें बताईं, लेकिन यह नहीं बताया कि हमले के 100 दिन बाद भी पांचों आतंकी क्यों नहीं पकड़े गए। गोगोई ने रक्षा तैयारी और खुफिया विफलता पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाए कितने लड़ाकू विमान गिरे- गोगोई
गोगोई ने राफेल जैसे विमानों के नुकसान पर सवाल करते हुए पूछा था कि राजनाथ सिंह जी से जानना चाहते हैं कि हमारे कितने लड़ाकू विमान गिरे। यह सिर्फ जनता नहीं, बल्कि जवानों के लिए भी जानना जरूरी है, क्योंकि उनसे भी झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने सरकार पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी का भावुक संदेश, कहा- आतंकियों के खात्मे से मिली राहत


युद्धविराम पर उठाए थे सवाल
कांग्रेस सांसद ने सरकार से पूछा था कि जब पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन कर रहा था, तो अचानक 10 मई को युद्धविराम की घोषणा क्यों हुई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद 26 बार कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर युद्ध रोकने का दबाव डाला। गोगोई का सवाल था कि क्या भारत ने बाहरी दबाव में आत्मसमर्पण कर दिया?

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर चिदंबरम के बयान पर बिफरे गृह मंत्री, पूछा- पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा?

हमले की जिम्मेदारी पर भी खुलकर बोले थे गोगोई
गोगोई ने केंद्र सरकार से पूछा था कि पहलगाम हमले की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं, तो केंद्र सरकार उनकी आड़ नहीं ले सकती। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हमला बैसारन में हुआ था, जहां एम्बुलेंस तक एक घंटे में पहुंची और लोग सेना की वर्दी से भी डरने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed