फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'CM Fadnavis should apologize to Aditya Thackeray', Sanjay Raut said on the police report in Disha Salian case

Maharashtra: 'आदित्य ठाकरे से माफी मांगें CM फडणवीस', दिशा सालियान मामले में पुलिस रिपोर्ट पर बोले संजय राउत

Thu, 03 Jul 2025 02:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 03 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की आठ जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। दिशा के पिता ने शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। वहीं सीएम फडणवीस और विधायक नितेश राणे ने मौत पर सवाल उठाए थे। 

विज्ञापन
'CM Fadnavis should apologize to Aditya Thackeray', Sanjay Raut said on the police report in Disha Salian case
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या मामले में पुलिस की रिपोर्ट के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने सीएम फडणवीस को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री नितेश राणे को दिशा सालियान मौत मामले में शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किए अपने हलफनामे में कोर्ट को बताया कि दिशा सालियान ने आत्महत्या की है और उनकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। 
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आदित्य ठाकरे की दिशा सालियान की मौत में कोई संलिप्तता नहीं थी। फिर भी उनकी छवि खराब करने और उन्हें अपमानित करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री नितेश राणे को भी न केवल आदित्य ठाकरे से बल्कि महाराष्ट्र की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


राउत ने कहा कि जिन लोगों ने भी निराधार आरोप लगाए हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जो लोग राजनीतिक लाभ के लिए दूसरों को बदनाम कर रहे हैं, उन्हें एक दिन भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य बने पश्चिम बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष; रविशंकर प्रसाद ने किया नाम का एलान

एनसीपी विधायक ने भी उठाया मुद्दा
एनसीपी (शरद) के विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने लगातार आदित्य ठाकरे पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने का जानबूझकर किया गया प्रयास बताया।

भाजपा नेता ने किया बचाव
भाजपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सरकार कभी भी जांच एजेंसियों पर दबाव नहीं डालती। पुलिस सबूतों और तथ्यों के आधार पर जांच करती है। ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्षी नेता राज्य सरकार के खिलाफ पूर्वाग्रह रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही अपनी गलतफहमियों का एहसास हो जाएगा।


2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत
पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की आठ जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस ने तब एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। पुलिस ने पिछले महीने बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक हलफनामे में कहा था कि उसने आत्महत्या की थी और उसकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। जबकि दिशा के पिता सतीश सालियान ने दोहराया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें: पुरी भगदड़ की जांच तेज, ओडिशा सरकार ने जनता से की जानकारी साझा करने की अपील

सतीश सालियान ने इस वर्ष मार्च में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने और शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और कहा था कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed