{"_id":"676bc5d90497aae8dd0465e6","slug":"cm-fadnavis-cornered-congress-said-congress-should-apologize-to-the-country-for-insulting-dr-ambedkar-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Row: सीएम फडणवीस ने कांग्रेस को घेरा, कहा- डॉ. आंबेडकर के अपमान के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ambedkar Row: सीएम फडणवीस ने कांग्रेस को घेरा, कहा- डॉ. आंबेडकर के अपमान के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस
Wed, 25 Dec 2024 02:14 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 25 Dec 2024 02:14 PM IST
सार
शाह ने पिछले हफ्ते राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आंबेडकर पर बयान दिया था। इसके विरोध में कांग्रेस ने आंबेडकर सम्मान सप्ताह शुरू किया है। इसके जवाब में भाजपा शासित राज्यों के सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस की ओर से किए गए डॉ. आंबेडकर के अपमान का मुद्दा उठा रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि कांग्रेस गृह मंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंबेडकर मुद्दे पर भाजपा शासित राज्यों के सीएम लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को डॉ. बीआर आंबेडकर के बार-बार अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। हमेशा डॉ. आंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस को हमेशा यह चिंता रही कि किसी भी कद नेहरू और गांधी परिवार से बड़ा न हो जाए। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करने के लिए आंबेडकर पर की गईं टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। भाजपा और शाह सपने में भी डॉ. आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में उनके खुद भाषण को भी इस तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इसमें उन्होंने कहा था कि नक्सली देश के संविधान में विश्वास नहीं करते।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि अब हमारे पास ऐसी तकनीक है जिससे हम ऐसे संदेशों को प्रसारित करने वालों की पहचान के लिए संपूर्ण डिजिटल फुटप्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।
ईवीएम पर भी घेरा
फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस भी जानती है कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, लेकिन कोई उस व्यक्ति को नहीं जगा सकता जो सोने का नाटक कर रहा हो। महायुति को विधानसभा चुनावों में भारी जनादेश मिला है, क्योंकि हमने लोकसभा चुनावों में विपक्ष की ओर से फैलाए गए झूठ को बेनकाब कर दिया। फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश बहुत सारी अपेक्षाएं और चुनौतियां लेकर आया है।
विज्ञापन
सत्ता मेरे सिर नहीं चढ़ती
फडणवीस ने कहा कि मैं जनता को बताना चाहता हूं कि सत्ता मेरे सिर पर नहीं चढ़ती। मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि सत्ता सेवा का एक साधन है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहयोगी दलों एनसीपी और शिवसेना के साथ जिलों के संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। वह जो भी निर्णय लेंगे, वह मेरे लिए बाध्यकारी होगा। अगर अनुमति मिले तो मैं गढ़चिरौली का संरक्षक मंत्री बनना चाहूंगा। फडणवीस ने कहा कि नक्सलवाद कम हो रहा है। गढ़चिरौली जिले में काफी विकास हो रहा है। बीड में सरपंच की हत्या को लेकर फडणवीस ने कहा कि इस मामले को हमने गंभीरता से लिया है। हम अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीड जिले को बदनाम करना गलत है।
कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
शाह ने पिछले हफ्ते राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आंबेडकर पर बयान दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि शाह ने आंबेडकर का अपमान किया। इसके विरोध में कांग्रेस ने आंबेडकर सम्मान सप्ताह शुरू किया है, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता देशभर में रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे, ताकि आंबेडकर के योगदान को याद किया जा सके। भाजपा भी कांग्रेस को इस मुद्दे पर जवाब दे रही है। इसलिए भाजपा शासित राज्यों के सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस की ओर से किए गए डॉ. आंबेडकर के अपमान का मुद्दा उठा रहे हैं।