फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Devendra Fadnavis said Mumbai mayor will be from Mahayuti alliance. He will be Hindu and Marathi

BMC Election 2026: 'मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी होगा', फडणवीस का एलान; निकाय चुनाव के लिए महायुति ने भरी हुंकार

Sat, 03 Jan 2026 11:30 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: लव गौर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:30 PM IST
सार

BMC Election 2026: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी चुनाव के लिए चुनावी प्रचार का आगाज कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि मुंबई का मेयर हिंदू और मराठी ही होगा। अपने संबोधन में सीएम ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
CM Devendra Fadnavis said Mumbai mayor will be from Mahayuti alliance. He will be Hindu and Marathi
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI Photos

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार (03 जनवरी) से बीएमसी चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का बिगुल बजा दिया है। भाजपा-शिव सेना (एकनाथ शिंदे)-आरपीआई महायुति गठबंधन ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और अन्य नगर निगम चुनावों के लिए वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में एक भव्य रैली के साथ आधिकारिक तौर पर अपना अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


बीएमसी चुनाव अभियान का शुभारंभ
इस दौरान महायुति कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज (शनिवार) मुंबई में हमने नारियल फोड़कर अपने बीएमसी चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। यह चुनाव मुंबई की जनता और मुंबई के लिए जीवन बदलने वाला साबित होगा। विरोधियों को घेरते हुए फडणवीस ने कहा कि हमें उन लोगों को सबक सिखाना होगा, जो सिर्फ अपने स्वार्थ की परवाह करते हैं। ये लोग (विपक्ष) सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं करते, लेकिन अब जनता उन्हें चुनेगी, जो अपने वादे पूरे करते हैं, यानी महायुति गठबंधन को।
विज्ञापन


मुंबई का मेयर हिंदू और मराठी होगा-सीएम 
बिना नाम लिए फडणवीस ने कहा कि वंश तो जन्म से ही मिलता है, लेकिन विचारधारा विरासत में नहीं मिलती। इसे गढ़ना पड़ता है। इस चुनाव में श्रेय चुराने का काम चल रहा है। कुछ और न मिलने पर उन्होंने यह एजेंडा शुरू कर दिया है कि मुंबई का मेयर मराठी होगा। मैं स्पष्ट कर दूं, मुंबई का मेयर महायुति गठबंधन से होगा। वह हिंदू और मराठी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव: अजित पवार का भाजपा पर हमला जारी, अब पुणे को लेकर की BJP की आलोचना

'रैलियों में वंदे मातरम का जाप भी बंद', साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि कुछ नेताओं ने कुछ दिन पहले कहा था कि बुर्का पहनने वाली मेयर चुनी जाएगी। मुझे लगा था कि जो लोग मराठी मेयर की बात कर रहे हैं, वे जरूर जवाब देंगे, लेकिन, उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। इतना ही नहीं, उनकी रैलियों में वंदे मातरम का जाप भी बंद हो गया है। उनका रंग बदल गया है। बता दें कि एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने बयान दिया था कि मुंबई की मेयर बुर्का पहनने वाली महिला होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि 16 जनवरी को महायुति की महाविजय होगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed