{"_id":"67ea7d64eafb3360c30c0d7b","slug":"cm-devendra-fadnavis-dismissed-speculation-about-prime-minister-narendra-modi-s-successor-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 'पिता के रहते उत्तराधिकार पर बात करना मुगल संस्कृति', PM मोदी के रिटायरमेंट वाले दावे पर फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 'पिता के रहते उत्तराधिकार पर बात करना मुगल संस्कृति', PM मोदी के रिटायरमेंट वाले दावे पर फडणवीस
Mon, 31 Mar 2025 05:02 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:02 PM IST
सार
हाल ही में संजय राउत ने दावा किया था कि आरएसएस देश में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव चाहता है और मोदी शायद अपने रिटायरमेंट आवेदन को आरएसएस मुख्यालय में जमा करने गए थे। जिसका सीएम फडणवीस ने खंडन किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मोदी आने वाले वर्षों तक देश की अगुवाई करेंगे। फडणवीस ने यह भी कहा कि 2029 में हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे।
विज्ञापन
दरअसल शिवसेना (यूटीबी) के नेता संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि मोदी रविवार को नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय यह संदेश देने के लिए गए थे कि वे रिटायर हो रहे हैं। नागपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए वरिष्ठ आरएसएस नेता सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने भी इस तरह की किसी भी तरह की चर्चा से इनकार किया है।
विज्ञापन
सीएम फडणवीस ने कहा, हमारे लिए मोदी ही नेता हैं और वे आगे भी हमारे नेता बने रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, जब तक नेता सक्रिय हैं, उनके उत्तराधिकारी पर चर्चा करना भारतीय संस्कृति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब पिता जीवित होते हैं, तब उत्तराधिकारी पर बात करना ठीक नहीं माना जाता। यह मुगल संस्कृति है। अभी इसका समय नहीं आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: किरेन रिजिजू ने कहा- संसद में वक्फ बिल पेश करने की प्रक्रिया शुरू; हर सवाल का जवाब देंगे
हाल ही में संजय राउत ने दावा किया था कि आरएसएस देश में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव चाहता है और मोदी शायद अपने रिटायरमेंट आवेदन को आरएसएस मुख्यालय में जमा करने गए थे। मोदी सितंबर में 75 साल के होने वाले हैं। राउत के इस दावे पर भैयाजी जोशी ने कहा, मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मोदी के आरएसएस मुख्यालय के दौरे पर जोशी ने कहा, कल के कार्यक्रम बहुत अच्छे रहे। हम सभी खुश हैं।मुझे लगता है कि उनका यहां आना और माधव नेत्रालय केंद्र भवन का शिलान्यास करना संस्थान की प्रतिष्ठा को ऊंचा करेगा।
प्रधानमंत्री बनने के बाद नागपुर में आरएसएस मुख्यालय की अपनी पहली यात्रा में मोदी ने रविवार को संघ को भारत की अमर संस्कृति का 'वट वृक्ष' बताया। मोदी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा करने वाले दूसरे मौजूदा प्रधानमंत्री बन गए हैं। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान 2000 में यहां दौरा किया था। यह मोदी का भी शीर्ष पद पर तीसरा कार्यकाल है।
ये भी पढ़ें: Ghibli: 'यह जीवन का अपमान है', स्टूडियो घिबली के फाउंडर ने AI जनरेटेड तस्वीरों पर क्यों उठाए थे सवाल?