{"_id":"5aff32b14f1c1bcf408b6518","slug":"cm-biplab-deb-visit-flood-affected-area-in-tripura-state-to-ensure-relief-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने खुद पानी में पहुंचे त्रिपुरा सीएम बिप्लव देब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने खुद पानी में पहुंचे त्रिपुरा सीएम बिप्लव देब
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
Updated Sat, 19 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को अगरतला निवासियों को कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जो उन्होंने जिंदगी में कभी घटते नहीं देखा। कई दिनों से बाढ़ से प्रभावित बनमालीपुर इलाके में लबालब भरे पानी के बीच अचानक ही पूरा सरकारी अमला बाढ़ प्रभावितों की मदद करने उतर आया। पहले तो लोगों को समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने अपने बीच राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को देखा, तो सारी कहानी समझ आ गई।
विज्ञापन
अगरतला के बाढ़ प्रभावित बनमालीपूर इलाके में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा कर रहा हूं, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंच सके. pic.twitter.com/AktrW2RVKR
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) May 18, 2018
विज्ञापन
हमेशा अपने बयानों के लिए मशहूर रहने वाले राज्य के युवा मुख्यमंत्री बिप्लब देब शुक्रवार को पूरे लाव लश्कर के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंच गए। दरअसल हाल ही में पूरे देश में आए तूफान और बारिश ने त्रिपुरा को भी चपेट में लिया है। जिसके चलते त्रिपुरा के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री बिप्लब देब के इस दौरे की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने हेलीकॉप्टर भ्रमण की बजाय खुद पानी में उतरकर 2 किलोमीटर तक पैदल बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन
बिप्लब देब ने अगरतला के बाढ़ प्रभावित बनमालीपूर इलाके में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का भरोसा दिया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया और जरूरी सुविधा मुहैया कराने का भी भरोसा दिया। मुआवजे का ऐलान करते हुए उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को 5 लाख और बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी मदद के लिए आगे खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी।