फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Basavaraj Bommai, on BJP MLA Yelhanka SR Vishwanath alleging a murder plot against him by local Congress leader MN Gopalakrishna

कर्नाटक: कांग्रेस नेता के खिलाफ भाजपा विधायक की हत्या की साजिश रचने के आरोप, सीएम बोम्मई बोले- जांच जारी

Thu, 02 Dec 2021 10:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Dec 2021 10:44 AM IST
सार

वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि कांग्रेस नेता जो किसी अज्ञात आदमी से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि 'उसे मार डालो, विधायक को खत्म करो। ठीक है। चलो खत्म करें।

विज्ञापन
CM Basavaraj Bommai, on BJP MLA Yelhanka SR Vishwanath alleging a murder plot against him by local Congress leader MN Gopalakrishna
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के नेता गोपालकृष्ण द्वारा कथित तौर पर भाजपा नेता विश्वनाथ की हत्या की साजिश रचने के आरोप सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले पर अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त पहले ही कह चुके हैं कि प्राथमिक जांच की जाएगी।

विज्ञापन


क्या है मामला
एक निजी चैनल द्वारा जारी तीन मिनट के एक कथित वीडियो क्लिप में कांग्रेस पार्टी के नेता गोपालकृष्ण जो किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है 'उसे मार डालो, विधायक को खत्म करो। ठीक है। चलो खत्म करें, किसी को पता नहीं चलना चाहिए। यह हमारे बीच की बात है। वीडियो में कांग्रेस नेता ने इस काम के लिए एक करोड़ रुपए रकम देने की भी बात की है।
विज्ञापन


पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि वीडियो में कोई तारीख नहीं दिख रही है, वे आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि राज्य पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और विश्वनाथ ने भी मुझसे इस मुद्दे पर बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed