फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Basavaraj Bommai may discuss possibility of Karnataka cabinet expansion with party top leaders

कर्नाटक: कैबिनेट विस्तार पर पार्टी के शीर्ष नेताओं से चर्चा कर सकते हैं सीएम बोम्मई

Tue, 05 Apr 2022 11:34 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 05 Apr 2022 11:34 PM IST
सार

दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम बोम्मई ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा या विस्तार।

विज्ञापन
CM Basavaraj Bommai may discuss possibility of Karnataka cabinet expansion with party top leaders
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पहले ही कैबिनेट में फेरबदल के संकेत दे दिए थे। वहीं अब वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं।

विज्ञापन

 
बोम्मई फिलहाल दिल्ली में हैं, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्य में चल रही परियोजनाओं पर बात करने के लिए दिल्ली आए हैं। साथ ही कहा कि इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष अधिकारियों के साथ कैबिनेट विस्तार की संभावना पर चर्चा करने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर शीर्ष नेतृत्व से बात होती है तो राज्य की राजनीति पर भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर आए बोम्मई ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा या विस्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर बढ़ रहा दवाब
हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल करने का दबाव बढ़ रहा है। कुछ विधायक अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए चेहरों के लिए रास्ता बनाने के लिए कर्नाटक कैबिनेट के गुजरात जैसे बदलाव की भी वकालत कर रहे हैं।


अमित शाह भी हाल ही में कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कर्नाटक के भाजपा नेताओं को 2023 के विधानसभा चुनावों में कुल 224 में से 150 सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed