फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Arvind Kejriwal announces all delhi government services doorstep delivery from September 10

दिल्लीवासियों को अब घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, सीएम केजरीवाल ने किया एलान

Fri, 31 Aug 2018 08:51 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal announces all delhi government services doorstep delivery from September 10
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाएं राजधानीवासियों को 10 सितंबर से उनके घरों पर ही मिलने लगेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने इसे "शासन में क्रांति" बताया जो "भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ा प्रहार" होगा।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरूआत में सेवाओं को लोगों के घर घर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर इसे रोके जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया, "सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। शासन में यह एक क्रांति है। भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है। लोगों के लिए सुपर सुविधा। दुनिया में कहीं भी ऐसा पहली बार हो रहा है। 10 सितम्बर से शुरूआत होगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed