Big News: क्लाउडटेल ने लगाया कर्मियों को अवैध रूप से हिरासत में लेने का आरोप, पढ़ें देश-दुनिया की अन्य खबरें
छापेमारी में शामिल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने आरोपों को यह कहते हुए खारिज किया है कि उसने आवश्यक कानूनी मंजूरी प्राप्त की थी और यह निगरानी की नियामक प्रक्रियाओं के अनुरूप किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अमेजॉन के लिए एक पूर्व शीर्ष विक्रेता क्लाउडटेल ने भारत की एंटीट्रस्ट एजेंसी पर अपने कर्मचारियों को अवैध रूप से प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध तरजीही व्यवहार को लेकर अमेजन और वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट की जांच में क्लाउडटेल के साथ मुट्ठी भर ऑनलाइन विक्रेताओं पर छापेमारी की गई थी। क्लाउडटेल ने अदालत में 30 मई की फाइलिंग में कहा है, “वरिष्ठ प्रबंधन कर्मचारियों को तलाशी और जब्ती अभियान पूरा होने तक 30 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया।” यह ऑपरेशन 28 और 29 अप्रैल को किया गया था। एजेंसी
छापेमारी में शामिल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने आरोपों को यह कहते हुए खारिज किया है कि उसने आवश्यक कानूनी मंजूरी प्राप्त की थी और यह निगरानी की नियामक प्रक्रियाओं के अनुरूप किया गया है। 3 जून को दिल्ली उच्च न्यायालय में क्लाउडटेल की फाइलिंग पर प्रारंभिक सुनवाई में नजरबंदी का उल्लेख नहीं था। क्लाउडटेल के वकीलों ने न्यायाधीश से कहा कि कंपनी पर छापा नहीं मारा जाना चाहिए था, क्योंकि यह अमेजॉन का एक तृतीय-पक्ष विक्रेता था। न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई के लिए निर्धारित की है।
अमेजन ने हाल में क्लाउडटेल का पूर्ण नियंत्रण ले लिया है। इसके बाद यह अमेजॉन प्लेटफॉर्म पर एक विक्रेता के रूप में नहीं रही है। सीसीआई द्वारा जांच की अवधि के दौरान ही क्लाउडटेल को अमेजन और एक भारतीय इकाई के एक संयुक्त उद्यम द्वारा नियंत्रित किया गया था।
बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर फायरिंग, महिला की मौत
कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के निकट एक पुलिसकर्मी ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हालांकि बाद में उसने अपने सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:30 बजे घटी, जब सैकड़ों लोग बर्खास्त भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने बताया मृतका का नाम रीमा है।
भारत ने वियतनाम वायुसेना प्रशिक्षण संस्थान को दिए 10 लाख डॉलर
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय वियतनाम दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को भाषा और सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के लिए वियतनामी वायुसेना प्रशिक्षण संस्थान को 10 लाख डॉलर का उपहार दिया। रक्षामंत्री ने न्हाट्रांग स्थित दूरसंचार विश्वविद्यालय का भी दौरा किया, जहां 50 लाख डॉलर के भारतीय अनुदान के साथ सैन्य सॉफ्टवेयर पार्क स्थापित किया जा रहा है।
रक्षामंत्री ने ट्वीट कर कहा, मुझे विश्वास है कि प्रयोगशाला वियतनाम के वायुसेना कर्मियों की भाषा और आईटी कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। भारत और वियतनाम ने 2030 तक रक्षा संबंधों को बढ़ाने के लिए बुधवार को एक दृष्टि दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को मरम्मत कार्यों और आपूर्ति के मकसद से एक-दूसरे के अड्डों का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए एक समझौता भी किया।
60 लाख टन कोयला आयात करेगी कोल इंडिया, दो निविदाएं जारी
कोल इंडिया विदेशों से 60 लाख टन कोयले का आयात करेगी। इसके लिए मध्यम अवधि वाली दो निविदाएं जारी की गई है। इसका उद्देश्य मानसून के दौरान ईंधन की संभावित कमी को पूरा करना है। दोनों निविदाओं में यह विकल्प है कि इसे 100 फीसदी बढ़ाकर 120 लाख टन तक किया जा सकता है।
इससे पहले इसने बृहस्पतिवार को 24 लाख टन कोयले के लिए निविदा जारी की थी। सरकार ने कंपनी से कहा था कि ईंधन की किसी भी संभावित कमी के मद्देनजर भंडारण करना जरूरी है ताकि बिजली के संकट से निपटा जा सके। अप्रैल में कोयले की कमी के कारण कई इलाकों को बिजली के संकट का सामना करना पड़ा था।
अफगानिस्तान से जल्द ही भारत, चीन और कुवैत के लिए फिर शुरू होंगी उड़ानें
अफगानिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन एरियाना अफगान एयरलाइंस ने बृहस्पतिवार को उड़ान दोबारा शुरू करने की घोषणा की। कहा कि भारत, चीन व कुवैत के लिए अफगान की उड़ानें जल्द शुरू होंगी।
एयरलाइंस के प्रमुख रहमतुल्ला आगा ने टोलो न्यूज को यह जानकारी दी। कहा कि हमने दुबई में इस पर चर्चा की है। ईश्वर की इच्छा है, जल्द ही भारत के लिए उड़ानें शुरू होंगी। जहां बहुत सारे माल और इलाज के लिए हमारे यात्रियों की आवाजाही होती है। कहा कि एयरलाइंस सप्ताह में दो बार दोहा, कतर के लिए उड़ान भरेगी, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं कि टिकट की कीमत कितनी होगी। अफगानिस्तान चैंबर ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक ने कहा कि काबुल और दिल्ली के बीच उड़ानें शुरू होने से देश का निर्यात बढ़ेगा। एजेंसी
बिना रेगुलेशन वाले मंचों से न करें शेयरों की खरीद व बिक्री : सेबी
बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कहा कि निवेशक बिना रेगुलेशन वाले मंचों से शेयरों की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई भी सौदा न करें। नियामक ने निवेशकों को सावधान करते हुए कहा कि इस तरह के मंच लालच और ज्यादा रिटर्न का प्रस्ताव देकर आकर्षित करते हैं। इससे निवेशक उनके झांसे में आ जाते हैं और निजी जानकारियां उन्हें दे देते हैं। ऐसे मंचों के पास निवेशकों की शिकायतों के निपटान के लिए कोई तंत्र नहीं होता है। उधर, आरबीआई ने भी लोन देने वाले गैर-पंजीकृत एप पर सख्ती का संकेत दिया है। एजेंसी
बिना मंजूरी नए जीवन बीमा उत्पाद पेश करने की छूट
बीमा कंपनियां इरडा की बिना मंजूरी के नए जीवन बीमा उत्पाद पेश सकेंगी। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य और साधारण बीमा के लिए छूट दी गई थी। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा, इससे दूर-दराज के इलाकों में जीवन बीमा की पहुंच बढ़ेगी। हालांकि, व्यक्तिगत बचत, व्यक्तिगत पेंशन और एन्यूटी जैसे उत्पादों को इससे बाहर रखा गया है।
आईआईपी : खनन क्षेत्र का उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन
औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में बढ़कर भले ही 8 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन खनन क्षेत्र का प्रदर्शन उम्मीद के मुकाबले कमजोर रहा।
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, कोरोना की दूसरी लहर के निम्न आधार के कारण औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है। लेकिन, खनन क्षेत्र का उत्पादन 7.8 फीसदी ही बढ़ा है। यह हमारे 9.2 फीसदी के अनुमान से कम है। एनएसओ के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में पूंजीगत सामान के मामले में 14.7 फीसदी और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में 8.5 फीसदी वृद्धि हुई। पिछले वर्ष अप्रैल में वृद्धि दर का विश्लेषण किया जाना अभी बाकी है।
कोरोनाकाल में समाज सेवा के लिए दो भारतीय-अमेरिकियों को मिला सम्मान
कानून प्रवर्तन से जुड़ी न्यू जर्सी की एक शीर्ष संस्था ने बीते दो साल में कोरोना महामारी के दौरान सामुदायिक कार्यों के लिए दो भारतीय-अमेरिकियों को सम्मानित किया है। 'न्यू जर्सी नार्कोटिक्स एनफोर्समेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन' ने जयपुर फुट अमेरिका के प्रमुख प्रेम भंडारी और न्यू जर्सी की डॉ दिशा पटेल को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘एनजेएनईओए/अल्बर्ट जसानी’ सामुदायिक लीडर खिताब दिया है। भंडारी को एनजेएनईओए के अध्यक्ष नितिन डेनियल्स और उपाध्यक्ष रयान नीबर ने राज्य के सैकड़ों कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में यह पुरस्कार सौंपा। वहीं, पटेल की अनुपस्थिति में उनके पिता ने पुरस्कार ग्रहण किया।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वॉड की भूमिका अहम : किशिदा
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह क्वॉड ‘स्वतंत्र और खुले’ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने चीन की बढ़ती मौजूदगी के बीच समान विचार वाले देशों से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का अनुरोध किया।
भारतीय इंजीनियर ने समुद्र में फंसे नौका सवारों को बचाया
एक भारतीय इंजीनियर ने खराब मौसम के कारण समुद्र में फंसे नौका सवारों की जान बचा ली। यह इंजीनियर अमेरिका के न्यू ओर्लियंस शहर की ओर जा रहे तेल टैंकर पोत पर था। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने बताया, यात्रा पर निकले चार लोगों ने नौका खराब होने की सूचना दी। तल टैंकर नौका के पास पहुंचा तो भारतीय इंजीनियर ने बचाव रस्सी सटीकता से फेंकी, जिसे नौका सवारों ने पकड़ लिया। फिर चारों यात्रियों ने टैंकर पर 24 दिन गुजारे।
औद्योगिक उत्पादन आठ महीने के उच्च स्तर पर, अप्रैल में 7.1 फीसदी की वृदि्ध
बिजली और खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 7.1 फीसदी बढ़ गया। यह अगस्त 2021 के बाद आठ माह का उच्च स्तर है। तब यह 13 फीसदी बढ़ा था।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के मुताबिक, अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र में 6.3 फीसदी बढ़त रही।