फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Closed 600 madrassas, don't want…': Himanta Sarma in Karnataka

कर्नाटक में असम के CM: बोले- 600 मदरसों को बंद किया, बाकियों पर भी ताला लगेगा, बांग्लादेशी घुसपैठ पर ये कहा

Fri, 17 Mar 2023 09:59 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 17 Mar 2023 09:59 AM IST
सार

एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य असम में 600 मदरसों को बंद कर दिया। बाकियों पर भी ताला लगाने का इरादा है। सरमा ने कहा कि वो मदरसों की जगह स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।

विज्ञापन
'Closed 600 madrassas, don't want…': Himanta Sarma in Karnataka
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से माहौल बनने लगा है। सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कर्नाटक पहुंचे असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दे दिया। यहां बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में 'शिव चरिते' के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य असम में 600 मदरसों को बंद कर दिया। बाकियों पर भी ताला लगाने का इरादा है। सरमा ने कहा कि वो मदरसों की जगह स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं। सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर भी हल्ला बोला। आरोप लगाया कि बांग्लादेश से लोग पूर्वोत्तर राज्य में आते हैं और इसकी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।
विज्ञापन


क्या-क्या बोले सरमा? 
सरमा ने कहा, 'बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।'
विज्ञापन


पिछले साल, सरमा ने दावा था कि असम जिहादी गतिविधियों के लिए अड्डा बन चुका है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बांग्लादेश के एबीटी से जुड़े छह लोग गैर कानूनी तरीके से 2016-17 के बीच दाखिल हुए थे। उनका मकसद स्लीपर सेल के जरिए आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने दिखाया कि भारत का इतिहास मुगल सम्राटों के बारे में था और कहा कि यह आज के नए मुगलों" का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आगे कहा, 'कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है।


भारतीय इतिहास में मुगलों को उजागर करने के लिए कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में भी था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने दिखाया कि भारत का इतिहास बाबर, औरंगजेब और शाजहां के बारे में था। मैं बताना चाहता हूं कि भारत का इतिहास उनके बारे में नहीं है, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह के बारे में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed