फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   climate change and population growth poses serious threat to India water security

चिंताजनक: जलवायु परिवर्तन संग बढ़ती आबादी, घटता जल गंभीर खतरा, भारत के पास दुनिया का सिर्फ चार फीसदी पानी

Tue, 30 May 2023 05:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 30 May 2023 05:43 AM IST
सार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल देश में प्रति व्यक्ति 1486 घन मीटर जल उपलब्ध है, जो 2031 तक घटकर 1,367 घन मीटर रह जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में लोगों को जल की कमी की वजह से गंभीर सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
climate change and population growth poses serious threat to India water security
जल संकट (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के साथ ही बढ़ती आबादी और तेजी से घटते जल संसाधन देश के सामने गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। 142 करोड़ की आबादी के साथ भारत दुनिया की कुल जनसंख्या में 28 फीसदी का हिस्सेदार है, जबकि इसके हिस्से में दुनिया के सिर्फ चार फीसदी जल संसाधन ही आते हैं। इसके ऊपर से जलवायु परिवर्तन व बारिश के बदले हुए चलन से भी मुश्किल बढ़ रही है क्योंकि, लंबे समय तक लगातार रिमझिम बारिश से जो भूगर्भीय जल बढ़ता था, वह सिलसिला अब कम हो रहा है। इसकी जगह अचानक तेजी से बारिश आती है और ज्यादातर वर्षा जल बह जाता है। जल संसाधनों के लिहाज से भारत दुनिया के सबसे संकटग्रस्त इलाकों में शामिल है।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल देश में प्रति व्यक्ति 1486 घन मीटर जल उपलब्ध है, जो 2031 तक घटकर 1,367 घन मीटर रह जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में लोगों को जल की कमी की वजह से गंभीर सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके समाधान के लिए बेहतर जल प्रबंधन, नीतिगत सुधारों और प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा की तत्काल जरूरत है।
विज्ञापन


पानी की कमी अकेली चुनौती नहीं
संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की लेखिका अदिति मुखर्जी कहती हैं, खराब जल प्रबंधन और नीतिगत प्रोत्साहन की कमी के चलते भारत लंबे समय से जल संसाधनों की कमी से त्रस्त है। जलवायु परिवर्तन व बारिश में उतार-चढ़ाव जैसी घटनाओं ने इस समस्याओं को और बढ़ा दिया है। अदिति का कहना है कि समुद्र के स्तर में वृद्धि और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के तेज होने की वजह से तटीय क्षेत्रों में भूजल पर खारे पानी का अतिक्रमण भी बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवहनीय जल प्रबंधन उपायों की जरूरत
भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के विशेषज्ञ व अनुसंधान निदेशक अंजल प्रकाश कहते हैं, जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या वृद्धि दोनों ही वजहों से भारत में जल संसाधनों से जुड़ी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में मौजूदा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और संवहनीय प्रबंधन की जरूरत है। इसके लिए जहां, तटीय क्षेत्रों में मैंग्रोव को बढ़ावा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed