{"_id":"5af334004f1c1b320a8b90eb","slug":"cleanliness-by-the-meteorological-department-for-spreading-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दहशत’ फैलाने के आरोप पर मौसम विभाग ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘दहशत’ फैलाने के आरोप पर मौसम विभाग ने दी सफाई
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm
आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी कर लोगों के निशाने पर आए मौसम विभाग ने बुधवार को सफाई दी। उसने कहा कि हवा की गति उतनी ही थी, जितना उसने अपने पूर्वानुमान में बताया था। दरअसल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद लोग दहशत में आ गए थे जिसके लिए उसकी आलोचना हो रही थी।
अपने बयान में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आया। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।