फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clean campus campaign now after clean India, Ranking will be given to higher nstitutions

स्वच्छ भारत के बाद अब स्वच्छ कैंपस अभियान, उच्च शिक्षण संस्थाओं को दी जाएगी रैंकिंग

Tue, 21 Aug 2018 01:08 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Clean campus campaign now after clean India, Ranking will be given to higher nstitutions

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरों की रैंकिंग के बाद अब सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों की ‘स्वच्छ कैंपस’ रैंकिंग की पहल को गति दी है जिसमें चयनित 10 शीर्ष संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की स्वच्छ कैम्पस रैकिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है । 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग की पहल शुरू की थी। इसमें हिस्सा लेने वाले शैक्षणिक संस्थानों को पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। अगस्त-सितंबर में विभिन्न टीमें इन संस्थानों का निरीक्षण करेंगी। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मापदंडों के आधार पर सितंबर के अंतिम सप्ताह में रैंकिंग जारी होगी। अक्टूबर 2018 में दिल्ली में विजेताओं को सम्मान प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन


स्वच्छ कैम्पस रैकिंग में भाग लेने के कुछ मानदंड निर्धारित किये गए हैं जिसमें कैम्पस का आकलन, शौचालय की संख्या और साफ सफाई का स्तर, कचरा निस्तारण व्यवस्था, हॉस्टल के रसोई घर की स्वच्छता, पानी की स्वच्छता, जल संग्रहण और निकासी की व्यवस्था, कैम्पस में हरियाली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर प्रणाली का उपयोग और गोद लिए गांवों की स्थिति जैसे मापदंड शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्वच्छता रैकिंग के मानदंडों में कुछ बदलाव कर इसमें साफ सफाई संबंधी कुछ अतिरिक्त आयाम जोड़े गए हैं । मंत्रालय ने उम्मीद जतायी है कि इस रैकिंग में अधिक से अधिक संख्या में उच्च शिक्षण संस्थान हिस्सा लेंगे, साथ ही केंद्र पोषित अनुदान प्राप्त करने वाले शैक्षणिक संस्थान इस गतिविधि में जरूर हिस्सा लेंगे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed