फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clashes between BJP and Congress supporters in Tripura 19 injured including state Congress president

Tripura: त्रिपुरा में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में झड़प, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत 19 घायल, पुलिस ने दागे आसू गैस के गोले

Sun, 26 Jun 2022 06:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Jun 2022 06:18 PM IST
सार

कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि जुबिलेंट कांग्रेस समर्थक अगरतला विधानसभा सीट पर विजयी उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन के साथ दोपहर करीब 1 बजे मतगणना हॉल से कांग्रेस भवन लौट रहे थे।

विज्ञापन
Clashes between BJP and Congress supporters in Tripura 19 injured including state Congress president
त्रिपुरा में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में झड़प - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के नतीजे रविवार को घोषित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा समेत कम से कम 19 लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झड़प कांग्रेस भवन के सामने हुई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आसू गैस के गोले भी दागे। 

इस उपचुनाव में भाजपा को तीन और कांग्रेस एक ने एक सीट पर जीत हासिल की है। पूरा डाकघर चौमुहानी क्षेत्र जहां कांग्रेस भवन स्थित है, झड़प के बाद वीरान हो गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष कुमार साहा ने बताया कि जुबिलेंट कांग्रेस समर्थक अगरतला विधानसभा सीट पर विजयी उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन के साथ दोपहर करीब 1 बजे मतगणना हॉल से कांग्रेस भवन लौट रहे थे। जब वे दोपहर के भोजन की तैयारी कर रहे थे तो भाजपा समर्थकों के एक समूह ने कांग्रेस भवन पर हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सिर पर ईंटों से वार किया गया जबकि रोमी मिया के रूप में पहचाने जाने वाले एक कांग्रेस कार्यकर्ता को भाजपा समर्थकों ने चाकू मार दिया। 


उन्होंने आरोप लगाया कि युवा मोर्चा के एक नेता के नेतृत्व में भाजपा समर्थकों ने इमारत पर ईंटों की बारिश की और उसके सामने खड़ी कई मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साहा ने आरोप लगाया कि जब हमला हुआ तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed