फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   clash broke out inside the Gujarat assembly four bjp mla are injured

गुजरात विधानसभा में झड़प, चार विधायक घायल

Fri, 24 Feb 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
clash broke out inside the Gujarat assembly four bjp mla are injured
- फोटो : ANI

गुजरात विधानसभा में गुरुवार को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हुई झड़प में एक महिला विधायक समते चार विधायक घायल हो गए। हंगामा कम होने के बाद स्पीकर रामलाल वोरा ने सदन को स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस के दो विधायक बलदेव ठाकुर और परेश धनानी को स्पीकर ने 31 मार्च तक के लिए सदन से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के अन्य 46 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित किया गया। 
विज्ञापन


विधानसभा में हंगामा कांग्रेस विधायक परेश धनानी द्वारा किसानों की आत्महत्या का मुद्द उठाने के बाद हुआ। दोनों पार्टियां एक दूसरे के ऊपर किसानों की आत्महत्या का आरोप लगा रही थी। इसी बीच धनानी ने अपना माइक्रोफोन निकाल दिया और सदन में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा ने कांग्रेस विधायक बलदेव ठाकुर पर महिला और बाल कल्याण मंत्री निर्मला वाधवानी से मारपीट करने का आरोप लगाया। जबकि कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के विधायक प्रफुल्ल पनसुरिया और क्रांति अमरुतिया ने अपशब्दों का प्रयोग किया और उनके विधायकों के साथ हाथापाई शुरू की। 

clash broke out inside the Gujarat assembly four bjp mla are injured

गुजराज के उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल के कहा कि ठाकुर ने जो किया वह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जब मार्शल उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था, उन्होंने वाधवानी को धक्का मारा। इस घटनाक्रम ने दो अन्य विधायक भी घायल हो गए। 

कांग्रेस विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, भाजपा ने सदन की कार्रवाई को लाइव दिखाने की मंजूरी दी। लेकिन यह नहीं हुआ। सीसीटीवी फूटेज में कोई भी कांग्रेसी विधायक किसी पर हमला करता नजर नहीं आ रहा। बल्कि पनसुरिया और अमरुतिया ने सदन ने अपशब्दों का प्रयोग किया और हंगामा किया। जिसमें बलदेव ठाकुर घायल हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed