{"_id":"5db774688ebc3e93b43474e4","slug":"clash-between-tmc-and-bjp-workers-sheikh-amir-ali-khan-killed-by-tmc-workers-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या
Tue, 29 Oct 2019 04:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 29 Oct 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग इलाके में रविवार को दीपावली के दिन भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में हुई हिंसक झड़प में भाजपा कार्यकर्ता शेख अमीर अली खान (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन
भाजपा ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को इलाके में 12 घंटे बंद की अपील की है। दूसरी ओर, तृणमूल ने इस आरोप को निराधार बताया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दो गुटों में हुए झगड़े में अमीर की मौत हो गई। प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों के समय से शुरू हुई राजनीतिक हिंसा में अबतक पार्टी के 86 कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उधर, तृणमूल कांग्रेस के हुगली जिला सचिव दिलीप याद ने अमीर की मौत को भाजपा के दो गुटों की कलह का नतीजा बताया है।