{"_id":"63823a4e8555f50d993acae3","slug":"clash-between-soldiers-of-indian-reserve-battalion-in-porbandar-two-died-after-firing-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों में झड़प, फायरिंग में दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों में झड़प, फायरिंग में दो की मौत, कई घायल
Sat, 26 Nov 2022 09:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:40 PM IST
सार
गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना में दो की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Indian Reserve Battalion
- फोटो : Twitter/ Dilip Singh Kshatriya
विस्तार
गुजरात के पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। घटना में दो की मौत हो गई। दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झड़प के बाद जवानों के बीच फायरिंग हुई। दो जवानों की मौत हो गई है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि जवानोंके बीछ झड़प किस कारण से हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये जवाब चुनाव की ड्यूटी के लिए आए थे। एक जवान ने अपने ही साथियों परे एके-56 से फायरिंग की। जब यह फायरिंग की घटना हुई तब कोई भी जवान ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मृतक जवानों के करीबियों और दूसरे गुट के जवानों से भी पूछताछ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
#GujaratElections : For some unknown reason, there was a sudden firing after clash broke out between the soldiers of Indian Reserve Battalion at Navi Bandar in Porbandar. In which 2 jawans have been killed and 2 have been injured.@NewIndianXpress @TheMornStandard @santwana99 pic.twitter.com/9hpm7r5jEX
— Dilip Singh Kshatriya (@Kshatriyadilip) November 26, 2022