{"_id":"5f6bac6c8ebc3eded77e9ae2","slug":"clash-between-shivsena-leader-sanjay-raut-and-kangna-ranaut-on-bmc-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत के हाईकोर्ट जाने पर राउत का तंज, कहा-नए नहीं मेरे लिए मुकदमे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कंगना रणौत के हाईकोर्ट जाने पर राउत का तंज, कहा-नए नहीं मेरे लिए मुकदमे
Thu, 24 Sep 2020 01:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत और कंगना रनौत
- फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की तरफ से बांबे हाईकोर्ट में बीएमसी के खिलाफ दाखिल याचिका में एक पक्ष बनाने की बात को शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को हंसी में उड़ा दिया। राउत ने कहा, मेरे लिए अदालती मुकदमे कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
कंगना ने 9 सितंबर को अपने पाली हिल एरिया स्थित बंगले का एक हिस्सा गिराने के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की कार्रवाई को अवैध घोषित करने और 2 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
कंगना ने मंगलवार को संजय राउत को भी इस मामले में विपक्षी पार्टी माने जाने की अपील हाईकोर्ट से की थी, जिसे स्वीकार करते हुए मुकदमे में राउत का नाम जोड़ने की इजाजत कंगना रनौत को दे दी गई थी।
विज्ञापन
संजय राउत ने बुधवार को बीएमसी की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि नगर निकाय को अवैध निर्माण तोड़ने का पूरा अधिकार है। राज्यसभा की कार्रवाई में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए राउत ने कहा, हम कानून का सम्मान करते हैं और अदालत में लड़ाई लड़ेंगे। रा
उत ने अपना नाम पक्षकार के तौर पर शामिल कराने की कंगना की याचिका को हंसने लायक बताया और इसे मुंबई व महाराष्ट्र को पर्र्दे के पीछे से बदनाम करने की तयशुदा योजना करार दिया।
फिर किया फिल्म इंडस्ट्री का बचाव
संजय राउत ने एक बार फिर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नशीली दवाओं की जांच में घिरी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का बचाव किया।
उन्होंने कहा, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को इसके लिए क्यों बदनाम करते हो? ड्रग माफिया मुंबई में ही नहीं हर जगह मौजूद है। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार को कश्मीर घाटी में एक फिल्म सिटी स्थापित करानी चाहिए।