{"_id":"66e7053b23404471130fd200","slug":"clapping-dancing-to-music-won-t-lead-to-success-tmc-mla-on-doctors-stir-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: 'गाने-नाचने से कोई आंदोलन सफल नहीं होता', डॉक्टरों के प्रदर्शन पर TMC विधायक का विवादित बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: 'गाने-नाचने से कोई आंदोलन सफल नहीं होता', डॉक्टरों के प्रदर्शन पर TMC विधायक का विवादित बयान
Sun, 15 Sep 2024 09:33 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:33 PM IST
सार
RG Kar Case: टीएमसी विधायक तपस चटर्जी को एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि संगीत की धुन पर तालियां बजाने और नाचने से आंदोलन सफल नहीं होगा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में नारेबाजी, सड़क पर नाटक और सामूहिक गाने शामिल हैं।
विज्ञापन
कोलकाता की घटना के विरोध में जारी प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक तपस चटर्जी ने रविवार को डॉक्टरों के आंदोलन पर विवादित टिप्पणी की, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। चटर्जी ने कहा कि सिर्फ तालियां बजाना और संगीत पर नाचना किसी आंदोलन को सफल नहीं बना सकता है। एक सच्चे आंदोलन में अधिक गंभीर गतिविधियां होनी चाहिए।
विज्ञापन
राजारहा-न्यू टाउन के विधायक चटर्जी ने अपने इलाके में एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। इस दौरान एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि संगीत की धुन पर तालियां बजाने और नाचने से आंदोलन सफल नहीं होगा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में नारेबाजी, सड़क पर नाटक और सामूहिक गाने शामिल हैं। यह आंदोलन हाल ही में चर्चाओं में गया है और डॉक्टर पिछले छह दिनों से साल्ट लेक क्षेत्र में स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, डॉक्टरों ने चटर्जी के बयान की निंदा की है। जूनियर डॉक्टर फोरम के अधिकारी अनिकेत मेहता ने पीटीआई से कहा, हम पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं और आम लोगों का समर्थन हासिल कर रहे हैं। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती। हमारे आंदोलन को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने जूनियर डॉक्टरों की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात पर कहा, "हमारी मुख्यमंत्री नहीं चाहती हैं कि डॉक्टरों के साथ जो समस्या है उसका समाधान हो... जूनियर डॉक्टरों ने अपनी 5 मांगें रखी हैं उस पर उन्हें(ममता बनर्जी) कार्रवाई करनी होगी। कम से कम एक मांग को तो पूरा करें तभी जाकर यह वार्ता सफल और सार्थक साबित होगी।"
आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ी गिरफ्तारी है। हम सब उन लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ की। एक एएसआई इतना बड़ा फैसला नहीं ले सकता। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।