{"_id":"6a5f2e506258386a2307a334","slug":"cjp-protest-kangana-ranaut-backs-delhi-police-over-cjp-parliament-protest-says-we-felt-the-mob-would-attack-us-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?
Tue, 21 Jul 2026 02:01 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:01 PM IST
सार
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने CJP के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आम लोगों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए ढाल की तरह काम किया। वहीं विपक्ष इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
कंगना रनौत, भाजपा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हालिया विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली पुलिस के रुख का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के समय स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि संसद के भीतर मौजूद सभी लोग बुरी तरह घबराए हुए थे।
सांसद कंगना रनौत ने संसद परिसर के अंदर का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा- संसद के अंदर हर कोई दहशत में था। संसद के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे और हम सांसद अंदर ही फंस कर रह गए थे। यहां तक कि सदन स्थगित होने के बाद भी हम बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
उग्र भीड़ के रुख पर चिंता जताते हुए उन्होंने आगे कहा- आपने देखा होगा कि कैसे भीड़ हमला करने की कोशिश कर रही थी। एक वक्त तो हम सभी इस डर में थे कि वे कहीं हम पर हमला न कर दें। प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए, लेकिन आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मैं दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने हमारे लिए एक सुरक्षा ढाल की तरह काम किया।
ये भी पढ़ें: 'छात्रों पर क्यों चलाईं लाठियां?': राहुल समेत विपक्ष के नेता लोकसभा अध्यक्ष से मिले, कहा- सदन में हो चर्चा
गौरतलब है कि सोमवार को CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली थी। इस मामले को लेकर जहां एक तरफ विपक्ष पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग और लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर हमलावर है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कुछ नेताओ ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है। भाजपा का कहना है कि पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया, ताकि स्थिति को हिंसक होने से रोका जा सके।

Delhi: On Police action during CJP protest, BJP MP Kangana Ranaut says, "All of you were inside and saw how everyone was panicking. The gates were closed, parliamentarians were trapped inside, and even after the House was adjourned, we could not move. You saw how the mob was… pic.twitter.com/NL23XN2mQr
विज्ञापन विज्ञापन— IANS (@ians_india) July 21, 2026