{"_id":"6a1fff92c3ade6bc420edf4f","slug":"cjp-cockroch-janta-party-announce-spokesperson-for-protest-movement-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं के नामों का किया एलान, खोजी पत्रकार सौरव दास को बनाया मुख्य प्रवक्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं के नामों का किया एलान, खोजी पत्रकार सौरव दास को बनाया मुख्य प्रवक्ता
Wed, 03 Jun 2026 03:48 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:48 PM IST
सार
सोशल मीडिया आधारित विरोध अभियान कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्यधारा की राजनीति में उतरने के संकेत दे दिए हैं। सीजेपी ने अपने तीन प्रवक्ताओं के नामों का एलान किया है। साथ ही सीजेपी ने कहा है कि वे भारत में राजनीतिक विमर्श को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी ने जनता और मीडिया से बात करने के लिए तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। सीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट कॉकरोच इज बैक के जरिए सोशल मीडिया पर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, खोजी पत्रकार सौरव दास को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा, राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया तथा आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकिंजी से जुड़े रहे आशुतोष रांका को भी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
सीजेपी ने कहा है कि वह भारत में राजनीतिक विमर्श को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पहल का नेतृत्व नई पीढ़ी के नेता करेंगे। पोस्ट में दावा किया गया है कि पार्टी का उद्देश्य देश में नई राजनीतिक सोच और संवाद को बढ़ावा देना है, जिसके लिए युवा नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है।
कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता?
सौरव दास को कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने का अनुभव है। सीजेपी ने दावा किया है कि साल 2025 में इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसमें सौरव दास की प्रमुख भूमिका थी। वहीं विजेता दहिया यूट्यूब पर कई शोध और कंटेंट क्रिएशन कर चुके हैं। विजेता दहिया ने किताबें भी लिखी हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रीय फिल्मों में लेखन और निर्देशन भी किया है। आईआईटी, कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र रहे आशुतोष रांका लंदन में प्रतिष्ठित परामर्श कंपनी मैक्किंजे में काम कर चुके हैं और बीते साल भारत लौटे हैं। आशुतोष रांका पर्यावरण शिक्षा और युवाओं से जुड़े विभिन्न अभियानों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
6 जून को भारत लौटेंगे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी नामक सोशल मीडिया अभियान के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एलान किया है कि वे 6 जून को भारत आ रहे हैं। अभिजीत दीपके फिलहाल अमेरिका में हैं। दीपके ने ये भी कहा कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी एक टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कह दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ और इस विवाद के बाद ही सोशल मीडिया पर विरोध अभियान कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत हुई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले अभिजीत दीपके ने इस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन