फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP Campaign Success: Why Did Founder Abhijeet Dipke Thank Critics After Celebrating the Youth Victory?

CJP: प्रधान के इस्तीफे के बाद दीपके ने जारी किया वीडियो; बोले- ये अंत नहीं, शुरुआत है; समर्थकों से क्या कहा?

Sun, 26 Jul 2026 09:44 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 26 Jul 2026 09:44 AM IST
सार

Abhijeet Dipke: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चले आंदोलन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन खत्म नहीं हुआ, बल्कि एक नई शुरुआत है। दीपके ने समर्थकों को लेकर भी कई बाते कहीं। आखिर उन्होंने अपने समर्थकों से क्या कहा और आगे की लड़ाई को लेकर क्या संदेश दिया? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं....

विज्ञापन
CJP Campaign Success: Why Did Founder Abhijeet Dipke Thank Critics After Celebrating the Youth Victory?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश में साल 2014 क यूं तो बहुत प्रदर्शन हुए हैं। फिर चाहे वो एनआरसी-सीएए के लिए हो या फिर एसआईआईआर के लिए। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा सरकार ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन को देखकर कोई फैसला लिया हो। कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के आंदोलन पर सरकार इस बार बैकफुट पर दिखी। भले ही आंदोलन लंबा खिचा हो। लेकिन आखिर में इस आंदोलन को जीत ही मिली। अंतत: धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा। अब इसी जीत यानी प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा कि आंदोलन की बड़ी सफलता के बावजूद यह अंत नहीं, बल्कि सिर्फ शुरुआत है। दीपके ने समर्थकों, छात्रों और आलोचकों का आभार जताते हुए कहा कि सीजेपी को अभी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 37 दिन बेहद कठिन रहे, लेकिन लोगों के सहयोग से यह अभियान अपने लक्ष्य तक पहुंचा।

37 दिनों के आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

दीपके ने कहा कि पिछले 37 दिन वाकई बहुत मुश्किल रहे। उन्होंने बताया कि बीमारी के बावजूद वह आंदोलन से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें टाइफाइड था और बुखार भी था, इसलिए वह जंतर-मंतर पर मौजूद सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद नहीं कह सके। उन्होंने वीडियो में कहा, "जो लोग 37 दिनों तक जंतर-मंतर पर डटे रहे, मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपने इस देश के लिए जो किया, उसकी मैं वास्तव में सराहना करता हूं।"

आगे की लड़ाई को लेकर क्या बोले दीपके?

  • दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और सरकार की ओर से मांगें मान लेना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन इसे अंतिम मंजिल नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ शुरुआत है। सीजेपी को अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।" उनके अनुसार, आंदोलन ने देश के युवाओं को एक मंच पर लाने का काम किया है और आगे भी पार्टी इसी दिशा में काम जारी रखेगी।
  • सीजेपी की शुरुआत मई महीने में एक व्यंग्यात्मक पहल के रूप में हुई थी, लेकिन अगले कुछ सप्ताह में यह युवाओं के आंदोलन में बदल गई। बड़ी संख्या में समर्थक, जो खुद को 'कॉकरोच' कह रहे थे, जंतर-मंतर पहुंचे और नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे। 
  • आंदोलनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। शनिवार को उनके इस्तीफे के बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सीजेपी ने अपना आंदोलन समाप्त करने का फैसला किया।
  • दीपके ने अपने संदेश के अंत में कहा कि आंदोलन की सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं की है जिन्होंने लगातार साथ दिया। उन्होंने दोहराया कि यह उपलब्धि आगे की जिम्मेदारियों को और बढ़ाती है। उनके अनुसार, सीजेपी का सफर अभी लंबा है और आने वाले समय में भी संगठन अपने उद्देश्यों को लेकर काम करता रहेगा।

आलोचकों को लेकर क्या संदेश दिया?

अभिजीत दीपके ने कहा कि सीजेपी को जिस तरह लोगों का समर्थन मिला, उसने आंदोलन को मजबूत बनाया। उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी आलोचना की। दीपके ने कहा कि आलोचना में कई ऐसे सवाल थे, जो सही थे और जिनसे उन्हें अपनी कमियों को समझने तथा खुद को बेहतर बनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसी वजह से हम अपने वादे को पूरा कर पाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed