फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cji surya kant clarifies statement on youth misquoted by media fake degrees parasites news hindi

'मैंने फर्जी डिग्री वालों की आलोचना की': CJI सूर्यकांत की 'कॉकरोच' वाले बयान पर सफाई, कहा- युवाओं पर मुझे गर्व

Sat, 16 May 2026 04:08 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 16 May 2026 04:08 PM IST
सार

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मीडिया की ओर से उनके बयान को गलत संदर्भ में दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका निशाना देश के होनहार युवाओं पर नहीं, बल्कि फर्जी डिग्रियों के दम पर पवित्र पेशों को बदनाम करने वाले तत्वों पर था, जो समाज के लिए परजीवी की तरह हैं।

विज्ञापन
cji surya kant clarifies statement on youth misquoted by media fake degrees parasites news hindi
सीजेआई सूर्यकांत - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कल युवा पीढ़ी को लेकर दिए गए अपने एक बयान पर मचे बवाल के बाद आज स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। मीडिया के एक वर्ग की ओर से उनके मौखिक बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए सीजेआई ने पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी देश के युवाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि फर्जी डिग्री के सहारे व्यवस्था में घुसने वाले परजीवियों के खिलाफ थी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश की सफाई?
मुख्य न्यायाधीश ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'मुझे यह पढ़कर बेहद दुख हुआ है कि कैसे मीडिया के एक वर्ग ने कल एक तुच्छ मामले की सुनवाई के दौरान की गई मेरी मौखिक टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया। मैंने विशेष रूप से उन लोगों की आलोचना की थी, जो फर्जी और जाली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे क्षेत्रों में घुस आए हैं। ऐसे ही कुछ लोग मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य प्रतिष्ठित पेशों में भी घुसपैठ कर चुके हैं, इसीलिए वे परजीवी की तरह हैं।'
विज्ञापन


युवाओं पर जताया अटूट भरोसा
सीजेआई ने युवाओं की आलोचना करने के दावों को पूरी तरह आधारहीन और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने देश की युवा शक्ति की सराहना करते हुए कहा, 'यह सुझाव देना बिल्कुल बेबुनियाद है कि मैंने हमारे देश के युवाओं की आलोचना की। मुझे न केवल हमारे वर्तमान और भविष्य के मानव संसाधन पर गर्व है, बल्कि भारत का हर युवा मुझे प्रेरित करता है। यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मेरे मन में भारतीय युवाओं के लिए बहुत सम्मान है। मैं उन्हें विकसित भारत के स्तंभ के रूप में देखता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: Supreme Court: 'कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह हैं, जो व्यवस्था पर हमले करते हैं', शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी

सीजेआई ने क्या कहा था?
बताते चलें कि इससे पहले सीजेआई सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान वकीलों और अन्य पेशे में आ रही गिरावट पर चिंता जताते हुए बहुत ही कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था। कोर्ट रूम में उन्होंने कहा था कि समाज में पहले से ही ऐसे परजीवी हैं, जो सिस्टम पर हमला करते हैं और आप उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं? कई युवा कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें न तो कोई नौकरी मिलती है और न ही पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं। कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बन जाते हैं। कुछ आरटीआई कार्यकर्ता और फिर वे हर किसी पर हमला करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed