फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI rebukes lawyer for talking on mobile phone inside courtroom

Supreme Court: 'क्या यह बाजार है जो आप मोबाइल फोन पर बात कर रहे हैं?' अदालत कक्ष में वकील को CJI ने लगाई फटकार

Mon, 16 Oct 2023 10:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:33 PM IST
सार

सीजेआई ने कार्यवाही को रोकते हुए उस वकील से कहा कि ये क्या मार्केट है जो आप फोन पर बात कर रहे हैं? इनका मोबाइल ले लो।

विज्ञापन
CJI rebukes lawyer for talking on mobile phone inside courtroom
CJI DY Chandrachud - फोटो : ANI

विस्तार

'यह क्या बाजार है, जो आप फोन पर बात कर रहे हैं?' भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को यह टिप्पणी की। दरअसल, भारत के मुख्य न्यायधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वकील को अदालत कक्ष में मोबाइल फोन पर बातचीत करते देखा। इस पर वह काफी नाराज हुए। उन्होंने इस पर सख्त आपत्ति जताई। इस दौरान वकील का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ में सुनवाई चल रही थी। उनके साथ जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी थे। इस दौरान सीजेआई ने एक वकील को मोबाइल पर बात करते देखा। इसके बाद सीजेआई ने कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए रोक दिया और उसे फटकार लगाई।
विज्ञापन


शिष्टाचार बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया
सीजेआई ने कार्यवाही को रोकते हुए उस वकील से कहा कि ये क्या मार्केट है जो आप फोन पर बात कर रहे हैं? इनका मोबाइल ले लो। सीजेआई ने अदालत कक्ष में शिष्टाचार बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कोर्ट मास्टर को वकील से मोबाइल फोन लेने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी चेतावनी जारी की
उन्होंने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भविष्य में सावधान रहें। जज सब कुछ देखते हैं। हम भले ही कागजात देख रहे हों, लेकिन हमारी नजर हर जगह रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed