{"_id":"61a3b52a0b8e0879632a8979","slug":"cji-ramana-said-that-government-should-give-subsidy-for-diabetes-patients-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"CJI Ramana: सीजेआई बोले- डायबिटीज मरीजों के लिए सब्सिडी दे सरकार, इस पर अध्ययन की भी जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CJI Ramana: सीजेआई बोले- डायबिटीज मरीजों के लिए सब्सिडी दे सरकार, इस पर अध्ययन की भी जरूरत
Sun, 28 Nov 2021 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:28 PM IST
सार
चीफ जस्टिस ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने इस बीमारी से हो रहे नुकसान को हमारे सामने ज्यादा साफ ढंग रखा है। जब भारत में कोविड-19 टीका तैयार होने की सूचना उन्हें मिली तो वह खुशी का क्षण था। लेकिन वे चाहते हैं कि डायबिटीज का भी इलाज तलाशा जाए।
विज्ञापन
R
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण ने रविवार को कहा कि सरकार को डायबिटीज मरीजों के लिए सहायता व सब्सिडी देनी चाहिए। जीवन भर बनी रहने वाली इस बीमारी में अथाह पैसा खर्च होता है। यह बीमारी महंगी और गरीब की दुश्मन है। उन्होंने भारतीयों पर केंद्रित डायबिटीज अध्ययनों की भी जरूरत बताई।
विज्ञापन
डायबिटीज को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी विशेष प्रशिक्षण देने की जरूरत बताई। चीफ जस्टिस ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने इस बीमारी से हो रहे नुकसान को हमारे सामने ज्यादा साफ ढंग रखा है। जब भारत में कोविड-19 टीका तैयार होने की सूचना उन्हें मिली तो वह खुशी का क्षण था। लेकिन वे चाहते हैं कि डायबिटीज का भी इलाज तलाशा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अब तक मानक ब्लड शुगर लेवल भी तय नहीं कर पा रहे हैं। दुनिया भर में अलग अलग मानक होने से डायबिटीज को लेकर कई गलतफहमियां बढ़ी हैं। कम से कम भारतीयों को लेकर व्यापक शोध और मानक तय करने के लिए वैज्ञानिकों और चिकित्सकों को काम करना चाहिए। साथ ही निशुक्ल जांच सेवाएं भी देनी चाहिए।
विज्ञापन