{"_id":"62eaaf687fe1c860a93e9fb2","slug":"cji-ramana-s-office-gets-communication-from-centre-urging-him-to-recommend-successor","type":"story","status":"publish","title_hn":"New CJI: सीजेआई रमण के दफ्तर को उनका उत्तराधिकारी बताने से जुड़ा पत्र मिला, केंद्र सरकार ने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New CJI: सीजेआई रमण के दफ्तर को उनका उत्तराधिकारी बताने से जुड़ा पत्र मिला, केंद्र सरकार ने की अपील
Wed, 03 Aug 2022 11:11 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:11 PM IST
सार
सीजेआई का 26 अगस्त को पद छोड़ने का कार्यक्रम है। परंपरा के मुताबिक, सीजेआई उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठतम न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करता है। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित वरिष्ठता के मामले में रमण के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।
विज्ञापन
R
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी.रमण के कार्यालय को बुधवार को एक पत्र मिला है। यह पत्र कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से भेजा गया है। पत्र में उनसे अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करने की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
26 अगस्त को समाप्त हो रहा सीजेआई का कार्यकाल
सीजेआई का कार्यकाल 26 अगस्त को समाप्त हो रहा है। परंपरा के मुताबिक, सीजेआई उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठतम न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करते हैं। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित वरिष्ठता के मामले में रमण के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।
विज्ञापन
निवर्तमान सीजेआई करते हैं उत्तराधिकारी के नाम की प्रक्रिया शुरू
मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर (एमओपी) के अनुसार, निवर्तमान सीजेआई कानून मंत्रालय से संचार प्राप्त करने के बाद उत्तराधिकारी के नाम की प्रक्रिया शुरू करते हैं। एमओपी ही उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
ये हो सकते हैं अगले सीजेआई
न्यायमूर्ति ललित अगर सीजेआई नियुक्त होते हैं तो उनका कार्यकाल तीन महीने से भी कम का होगा और वह 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।