फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI NV Raman said: After liberalization, no big leader emerged from among the students

सीजेआई रमण ने कहा : उदारीकरण के बाद छात्रों में से कोई बड़ा नेता नहीं निकला

Fri, 10 Dec 2021 04:48 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Dec 2021 04:48 AM IST
विज्ञापन
CJI NV Raman said: After liberalization, no big leader emerged from among the students
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण - फोटो : PTI

भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने उदारीकरण के बाद सामाजिक कार्यों में छात्रों की गतिविधियों में कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, पिछले कुछ दशकों में छात्र समुदाय से कोई बड़ा नेता सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में बृहस्पतिवार को सीजेआई ने कहा, भारतीय समाज को बारीकी से देखने वाले पर्यवेक्षक ने पाया होगा कि पिछले कुछ दशकों में छात्र समुदाय से कोई बड़ा नेता नहीं उभरा है। 
विज्ञापन


उदारीकरण के बाद सामाजिक कार्यों में छात्रों की घटती भागीदारी देखी जा सकती है। छात्र आत्म केंद्रित नहीं रह सकते और यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक अच्छे, दूरदर्शी व ईमानदार छात्र सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको नेताओं के रूप में उभरना चाहिए। राजनीतिक चेतना और सुविचारित बहसें देश को हमारे संविधान द्वारा परिकल्पित गौरवशाली भविष्य की ओर ले जा सकती हैं। एक उत्तरदायी युवा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। छात्र समाज का अभिन्न अंग हैं और वे अलगाव में नहीं रह सकते हैं।- जस्टिस एनवी रमण


मानविकी, प्राकृतिक विज्ञान जैसे अहम विषयों की उपेक्षा
सीजेआई रमण ने कहा, आजकल मानविकी और प्राकृतिक विज्ञान जैसे अहम विषयों की उपेक्षा की जा रही है। छात्र व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने कहा, नवोदित प्रतिभाओं के प्रारंभिक वर्षों को एक घुटन भरे माहौल में बिताया जाता है जो दुर्भाग्य से जेलों जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed