SC: अदालत में एक मामले की जल्द सुनवाई की मांग कर रहे वकील पर भड़के सीजेआई, कहा- एक दिन हमारी जगह बैठ कर देखिए
देश की सर्वोच्च अदालत में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ एक वकील को फटकार लगाते नजर आए। उन्होंने एक मामले में सुनवाई के दौरान वकील से कहा, ‘एक दिन के लिए यहां बैठ जाइए, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप अपनी जिंदगी से दूर भागने लगेंगे।’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘एक दिन के लिए यहां बैठ जाइए, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप अपनी जिंदगी से दूर भागने लगेंगे।’ देश की सर्वोच्च अदालत में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ एक वकील पर गुस्सा करते हुए नजर आए। दरअसल, वकील द्वारा शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने के मामले की जल्द सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत पर दबाव डाला जा रहा था। महाराष्ट्र में राजीनीतिक विवाद से जुड़े दो अलग अलग मामलों में सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पादरीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ तारीखें तय कर रहीं थीं।
पहला मामला
पहला मामला उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना से जुड़ा है। इसे लेकर उद्धव ठाकरे पक्ष की तरफ से अदालत में याचिका दायर की गई। याचिका में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ते आदेश को चुनौती दी गई है। राहुल नार्वेकर ने विधायनसभा में आदेश पारित किया था कि जून 2022 में विभाजन के बाद एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ही असली राजनीतिक पार्टी है।
दूसरा मामला
इसके अलावा अदालत में दूसरी याचिका शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से दायर की गई है। इस याचिका में भी राहुल नार्वेकर के आदेश को चुनौती दी गई है। राहुल नार्वेकर ने अजित पवार नीत राकांपा को असली पार्टी बताया था। इस संबंध में शीर्ष अदालत ने अजित पवार और उनके 40 विधायकों को शरद पवार पक्ष की तरफ से दायर याचिका को लेकर नोटिस जारी किया था।
उद्दव ठाकरे के वकील ने अदालत में की जल्द सुनवाई की जिद
अदालत में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शिवसेना के मामले में वाद-विवाद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उधर, राकांपा विवाद के मामले में अजित पवार पक्ष की तरफ से वकील एनके कौल अदालत के समक्ष पेश हुए। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि शरद पवार पक्ष की तरफ से पेश की गई याचिका का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दें। इसके बाद अदालत ने अजित पवार गुट के 40 विधायकों को नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय देते हुए कहा कि उसके बाद ही याचिका पर सुनवाई होगी। इस बीच उद्धव ठाकरे पक्ष के एक वकील इस मामले में सुनवाई के लिए जल्द से जल्द तारीख की घोषणा करने की जिद करने लगे। वकील ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इस वजह से मामले की जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए।
कृपया अदालत को निर्देश ना दें- डीवाई चंद्रचूड़
इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘कृपया अदालत को निर्देश ना दें।’ मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा, ‘आप एक दिन के लिए यहां आकर क्यों नहीं बैठ जाते। तब आप अदालत को बताएं कि आप कौन सी तारीख चाहते हैं। आप यह महसूस करेंगे कि अदालत में काम का कितना दबाव होता है। कृपया यहां आइए और एक दिन के लिए बैठिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप अपनी जिंदगी से दूर भागने लगेंगे।’