{"_id":"63de10233b38130fc52ba521","slug":"cji-dy-chandrachud-says-there-are-not-big-or-small-cases-every-matter-is-important-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ बोले: अदालत के लिए कोई भी मामला छोटा या बड़ा नहीं, हम लैंगिक समानता के मजबूत पक्षधर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ बोले: अदालत के लिए कोई भी मामला छोटा या बड़ा नहीं, हम लैंगिक समानता के मजबूत पक्षधर
Sat, 04 Feb 2023 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि हमारी अदालत लैंगिक समानता के एक मजबूत समर्थक के रूप में उभरी है।
विज्ञापन
सीजेआई चंद्रचूड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम शीर्ष अदालत से लेकर निचली अदालत की भूमिका पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अदालत के लिए, कोई बड़ा या छोटा मामला नहीं होता है, हर मामला महत्वपूर्ण होता है क्योंकि नागरिकों की शिकायतों से जुड़े छोटे मामलों में ही संवैधानिक और न्यायशास्त्रीय महत्व के मुद्दे सामने आते हैं। ऐसी शिकायतों को दूर करने में अदालत सादे संवैधानिक दायित्वों का पालन करती है।
विज्ञापन
हमारी अदालत लैंगिक समानता का मजबूत समर्थक
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि हमारी अदालत लैंगिक समानता के एक मजबूत समर्थक के रूप में उभरी है, चाहे वह विरासत के कानून की व्याख्या हो या सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रवेश को सुरक्षित करना हो।
विज्ञापन