फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI by granting urgent hearing on Karnataka has now put the ball in Congress turf

चीफ जस्टिस ने कर्नाटक पर त्वरित सुनवाई करवा गेंद अब कांग्रेस के पाले में डाली

Tue, 22 May 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
CJI by granting urgent hearing on Karnataka has now put the ball in Congress turf
सुप्रीम कोर्ट
जस्टिस दीपक मिश्रा 12 जनवरी से कांग्रेस के कुछ छिपे हुए और कुछ खुले हमलों के निशाने पर रहे हैं, जब एक अप्रत्याशित घटना में सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों ने न्यायपालिका के मुखिया की आलोचना करने वाला कदम उठाया। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस पर उनके सहयोगियों के हमले को कांग्रेस ने एक मौके की तरह लिया और उन्हें हटाने के लिए एक अभियान शुरू करने के लिए इसका हवाला दिया। हालांकि, सीजेआई ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार के गठन पर रोक लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के लिए कांग्रेस की याचिका का तेजी से जवाब दिया। कई लोग यह सोच रहे हैं कि क्या उनके हस्तक्षेप ने कर्नाटक में सत्ता के खेल का पासा पलट दिया - जिसके बाद विपक्षी पार्टी की शत्रुता कुछ हद तक कम हुई हो। 
विज्ञापन


मास्टर ऑफ रोस्टर की अपनी भूमिका निभाते हुए, सीजेआई ने गुरुवार को कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन की याचिका पर मध्यरात्रि में सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय पीठ गठित की, जिसने अंततः उसके राजनीतिक भाग्य को बदल दिया। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने बुधवार रात 11.40 बजे याचिका को मंजूरी दे दी, जो गुरुवार को मध्य रात्रि 12.10 बजे सीजेआई मिश्रा के निवास पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्री को न्यायाधीशों के चयन और उनकी सहूलियत को देखते हुए याचिका को सूचिबद्ध करने के लिए सीजेआई के आदेश की आवश्यकता थी। कांग्रेस के वकीलों के मुताबिक राज्य में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के भाजपा को बुलाने के मद्देनजर कोई देरी नहीं की जा सकती थी।

सीजेआई ने बहुत तेजी से कागजातों का अध्ययन किया और मध्यरात्रि 12.20 बजे रजिस्ट्रार जनरल रविंद्र मैथानी से तीन न्यायाधीशों - जस्टिस एके सीकरी, एसए बॉबडे और अशोक भूषण से संपर्क साधने और याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए कहा। 

तीनों न्यायाधीशों की तारीफ की जानी चाहिए कि उनमें से किसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में आधी रात को सुनवाई के लिए मना नहीं किया। मैथानी ने न्यायाधीशों की सहमति लेकर सीजेआई को बताया कि वे 1.45 बजे याचिका सुनेंगे।  न्यायालय संख्या 6 खोलने की व्यवस्था की गई। कक्ष और अदालत में न्यायाधीशों की सहायता के लिए फेरी स्टाफ और कोर्ट मास्टर भी पहुंचे। 

युद्धस्तर पर की गई व्यवस्था के बावजूद सुनवाई रात 2.10 बजे शुरू हो पाई। रजिस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि सीजेआई रजिस्ट्रार जनरल के साथ लगातार संपर्क में थे। सूत्रों ने कहा कि जब तक सुनवाई चल रही नहीं थी तब तक सीजेआई सोये नहीं। परिस्थिति की जरूरत को देखते हुए वह किसी भी न्यायाधीश के विकल्प नामित करने के लिए भी तैयार थे। अगर सीजेआई ने याचिका पर सुनवाई को गुरुवार तक स्थगित कर दी होती, तो बीजेपी को प्रतिद्वंद्वी विधायकों पर "काम करने" का समय मिल जाता। 


रजिस्ट्री सूत्रों ने कहा कि जब कांग्रेस-जेडी (एस) की प्रो टेम्पर स्पीकर की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को शुक्रवार सुबह 8.30 बजे सीजेआई के सामने आई थी, तब उन्होंने इसे तुरंत उसी बेंच के सामने भेज दिया था, जिसने रात 9.45 बजे इसकी सुनवाई शनिवार के लिए तय की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed