फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJI agrees to set up portal regarding vacancies in judiciary

CJI: न्यायपालिका में रिक्तियों को लेकर पोर्टल स्थापित करने पर सीजेआई सहमत, महासचिव से करेंगे बात

Fri, 20 Jan 2023 03:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 03:58 AM IST
सार

सुझाव से सहमत होते हुए सीजेआई ने कहा, मैं एक ऑनलाइन पोर्टल बनाने के लिए महासचिव से बात करूँगा। हम इसे समिति पर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
CJI agrees to set up portal regarding vacancies in judiciary
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़(फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन पोर्टल स्थापित करने के लिए एक वकील से कॉन्सेप्ट नोट मांगकर न्यायपालिका को डिजिटल बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया। इसमें देश भर में जिला न्यायपालिका और न्यायिक बुनियादी ढांचे में रिक्तियों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी होगी।

विज्ञापन


पीठ जिला न्यायपालिका में रिक्तियों को भरने और निचली अदालतों में बुनियादी ढांचे की कमी के मुद्दे की सुनवाई कर रही है। इस दौरान एक वकील ने सुझाव दिया कि सभी राज्यों में रिक्तियों की स्थिति को अपडेट करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जा सकता है। सुझाव से सहमत होते हुए सीजेआई ने कहा, मैं एक ऑनलाइन पोर्टल बनाने के लिए महासचिव से बात करूँगा। हम इसे समिति पर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed