फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Services Day: Know why Indian Government celebrate this day 

लोकसेवा दिवस आज, जानिए इसे मनाने की क्या है वजह

Sun, 21 Apr 2019 12:58 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 21 Apr 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Civil Services Day: Know why Indian Government celebrate this day 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को लोकसेवा दिवस के रूप में मनाती है। इस मौके पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है। यह पुरस्कार उन्हें नागरिकों को उत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया जाता है। 


loader

इससे अधिकारियों में अधिक बेहतर प्रदर्शन करने की भावना आती है। साथ ही उन्हें बदलते समय के हिसाब से नई चुनौतियों से निपटने की लिए अपनी नीतियों पर आत्मनिरीक्षण करने का अवसर भी मिलता है। 

आज ही के दिन आजाद भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय लोक सेवा आयोग के पहले दल को 'STEEL FRAME OF INDIA' के नाम से संबोधित किया था। इस मौके पर पहला कार्यक्रम 21 अप्रैल, साल 2006 में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था।

इस दिवस का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा अपने आप को नागरिकों के लिए एक बार फिर समर्पित और वचनबद्ध करना है। इस अवसर पर, केंद्रीय और राज्य सरकारों के सभी अधिकारियों को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाता है।

इस पुरस्कार समारोह के दौरान देशभर के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। जिससे उन्हें देश के अन्य हिस्सों में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है। इनसे लोगों को क्या फायदा हो रहा है और देशभर में लोगों की आम समस्या क्या है, ये जानने में भी मदद मिलती है। 

इस दिन का इंतजार सभी अधिकारी हर साल करते हैं। जिसमें उनके द्वारा सालभर किए गए विकास कार्यों की सराहना की जाती है। साथ ही उन्हें देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे अधिकारियों के नए विकास कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed