Kerala: केरल में ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में; सियासी घमासान के आसार
केरल के पथानामथिट्टा में एक सीआईटीयू कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर इस घटना से राज्य की सियासत में भी गर्माहट आने की आशंका जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ट्रेड यूनियन सीआईटीयू से जुड़े एक हेडलोड कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय जितिन के रूप में हुई है, जो पेरुनाड के मम्पारा का निवासी था और सीपीआई(एम) समर्थक ट्रेड यूनियन फेडरेशन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू) में सक्रिय था।
बता दें कि यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे पेरुनाड के कोचुपलम इलाके में दो समूहों के बीच झड़प के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि जितिन को चाकू घोंपकर गंभीर चोटें आईं, उन्हें पहले पेरुनाड के सरकारी अस्पताल में और फिर पथनमथिट्टा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों के नाम अखिल, शरण और अरोमल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इस घटना में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, और मामले की जांच चल रही है।
राजनीति गर्माहट बढ़ने की आशंका
देखा जाए तो इस मामले में राज्य की राजनीतिक गर्माहट तेज होने की आशंका है। मामले में जारी एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस झड़प में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभाना है, लेकिन पुलिस ने किसी भी राजनीतिक पहलू को नकारते हुए कहा है कि हिरासत में लिए गए लोग अलग-अलग राजनीतिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।
बता दें कि इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक का इलाज पथानामथिट्टा जनरल अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने आगे कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या कुछ दिन पहले हुई झड़प के कारण हुई है। साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।