फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Citizenship Amendment Bill: Asaduddin Owaisi targets Shiv Sena, this is Bhangra Poltics

नागरिकता संशोधन विधेयक: ओवैसी का शिव सेना पर तंज, लाभ के लिए कर रहे 'भांगड़ा राजनीति'

Tue, 10 Dec 2019 07:23 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 10 Dec 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Bill: Asaduddin Owaisi targets Shiv Sena, this is Bhangra Poltics
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर समर्थन को लेकर शिव सेना पर तंज कसा है। उन्होंने लोकसभा में कहा, 'यह भांगड़ा राजनीति है।' ओवैसी ने कहा कि वे न्यूनतम साझा कार्यक्रम में 'सेक्युलर' शब्द का प्रयोग करते हैं, लेकिन यह विधेयक सेक्युलरिज्म और आर्टिकल-14 के खिलाफ है। उन्होंने इसे अवसर की राजनीति बताया। 

विज्ञापन


विज्ञापन



एक अन्य कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार इस विधेयक के जरिए पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के विचारों को फिर से जिंदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही यह विधेयक संसद से पारित हो जाए, लेकिन वह इसके विरोध के सभी विकल्पों को आजमाएंगे और लोगों के सामने अपना नजरिया रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम पहले ही राजनीतिक रूप से हाशिए पर हैं। अब केंद्र सरकार उसे और हाशिए पर धकेलना चाह रही है। उन्होंने महाराष्ट्र में शिव सेना के साथ कांग्रेस—एनसीपी के गठबंधन पर भी निशाना साध। 

ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए दोनों पार्टियों ने भगवा पार्टी से हाथ मिलाया।  उन्होंने कहा, 'चुनाव के बाद कांग्रेस ने शिवसेना के साथ 'निकाह' कर लिया और शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के साथ 'वलीमा' कराया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed