फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   citizenship amendment act and Kashmir is India internal issues says Brazil

भारत के आंतरिक मुद्दे हैं नागरिकता संशोधन कानून और कश्मीर : ब्राजील

Thu, 23 Jan 2020 10:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 23 Jan 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
citizenship amendment act and Kashmir is India internal issues says Brazil
ब्राजीली राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो

ब्राजील ने बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और कश्मीर के हालातों को भारत का आंतरिक मुद्दा बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि प्र्रगतिशील लोकतंत्र वाला देश इन ‘चुनौतियों’ का हल तलाश लेगा। हालांकि ब्राजील के राजदूत आंद्रे अरान्हा कोर्रिया डो लागो ने कहा कि उनका देश इन दोनों मुद्दों से जुड़े घटनाक्रम पर ‘गहन दिलचस्पी’ के साथ नजर रख रहा है।

विज्ञापन


ब्राजीली राजदूत ने इन दोनों मुद्दों पर यह राय अपने देश के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कि पहली बार भारतीय दौरे पर आने से एक दिन पहले कही। बोलसोनारो ने पिछले साल जनवरी में जबरदस्त समर्थन के साथ जीतकर सत्ता हासिल की थी। लागो ने एक साक्षात्कार में कहा कि ब्राजीली राष्ट्रपति के दौरे में दोनों देशों के बीच निवेश संरक्षण व सुविधा समेत 15 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। 
विज्ञापन

लागो से पूछा गया कि क्या बातचीत में सीएए और कश्मीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है? जवाब में उन्होंने कहा, संभावना है कि भारत सरकार चर्चा में इन्हें (सीएए व कश्मीर के हालात) भी शामिल करेगी, लेकिन हम इन्हें स्पष्ट रूप से भारत का आंतरिक विषय मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लागो ने आगे कहा, प्रतिष्ठित संस्थानों और नागरिक संस्थाओं के साथ भारत का लोकतंत्र गतिशील है। हम जानते हैं कि यह (भारत) बेहद खुले विचारों वाला समाज है। आप चर्चा करेंगे और आप इन चुनौतियों के समाधान के साथ आगे बढ़ेंगे।

ब्राजीली राजदूत की यह टिप्पणी 15 देशों के राजदूतों के कश्मीर घाटी का दौरा कर वापस लौटने के बाद आई है। इनमें अमेरिकी राजदूत भी शामिल थे। राजदूतों के इस समूह ने घाटी में विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों, सामान्य नागरिकों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दल में ब्राजीली राजदूत को भी शामिल होना था। हालांकि उन्होंने कुछ व्यस्तता के चलते इसे रद्द कर दिया था।

आज आ रहे हैं ब्राजीली राष्ट्रपति, गणतंत्र दिवस समारोह में रहेंगे मुख्य अतिथि
ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो भारत के चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं। वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा वह मंदी का शिकार हुई दोनों देशों की विशाल अर्थव्यवस्थाओं में तेजी लाने वाले व्यापारिक समझौतों का भी प्रयास करेंगे। 


लागो ने कहा कि इसके लिए राष्ट्रपति के साथ सात वरिष्ठ मंत्रियों, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और 80 कारोबारियों का एक समूह भी साथ आ रहा है। शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अलग-अलग बात करेंगे। 27 जनवरी को वह भारत-ब्राजील बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे।

बढ़ते व्यापारिक संबंध

  • 58 हजार करोड़ रुपये का था 2018-19 में भारत-ब्राजील का द्विपक्षीय व्यापार
  • 27 हजार करोड़ रुपये का माल निर्यात किया था भारत ने ब्राजील को
  • 31 करोड़ रुपये का माल आयात किया था ब्राजील से भारत ने
  • 43 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है भारत ने ब्राजील के अंदर
  • 7100 करोड़ रुपये का निवेश ब्राजील ने भारत में किया था 2018 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed