{"_id":"5bd4c603bdec2269a414f7eb","slug":"citizens-of-kashmir-should-stand-with-the-government-in-the-fight-against-terrorism-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़े हों कश्मीरी : जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़े हों कश्मीरी : जेटली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर की जनता को अलगाववादियों के बजाय सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह हम सब के लिए बहुत ही जरूरी है कि इस लड़ाई में हमें कश्मीरी लोगों का साथ मिले। यह लड़ाई संप्रभुता के लिए है। यह लड़ाई अलगाववादियों और आतंकियों के खिलाफ है और हल भी कश्मीरी लोगों के पास है।’
विज्ञापन
एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को वित्त मंत्री ने कहा, हमारा दृष्णिकोण इस तथ्य के साथ होना चाहिए कि वे लोग हमारी ओर हैं, अलगाववादियों के साथ नहीं। दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि जब देश सीमापार से पैदा की जा रही समस्याओं से निपट रहा है, तभी कुछ स्थानीय समूह दुश्मन देश के साथ खड़े हो गए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर कश्मीरी लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
जेटली ने पूछा, ‘हम स्थिति को कैसे सुलझाएं? हम सबसे तार्किक विकल्प के लिए तैयार हैं। हम लोगों से बातचीत करने को तैयार हैं। हम क्षेत्रीय मुख्यधारा की पार्टियों से संवाद करने और उन्हें उसमें शामिल करने को भी तैयार हैं।’ वित्त मंत्री ने कहा कि अलगाववादियों के लिए एक वैकल्पिक संवाद की रूपरेखा बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन