{"_id":"5f0f5690504ff803e604b7ca","slug":"citing-covid-19-govt-allows-civil-services-candidates-to-get-medical-tests-done-in-states-uts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा अभ्यर्थी अब अपने राज्य में ही करा सकेंगे मेडिकल, केंद्र सरकार ने दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिविल सेवा अभ्यर्थी अब अपने राज्य में ही करा सकेंगे मेडिकल, केंद्र सरकार ने दी अनुमति
Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को उनके राज्य में ही मेडिकल कराने की अनुमति दे दी है। कार्मिक मंत्रालय ने हाल ही में नियमों में जरूरी परिवर्तन किया। संघ लोकसेवा आयोग हर साल तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा कराता है।
विज्ञापन
इससे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का चयन होता है। मेन्स परीक्षा के बाद पर्सनालिटी टेस्ट से पहले मेडिकल होता है।
विज्ञापन
पहले यह दिल्ली में होता था लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली समेत उम्मीदवारों को उनके अपने अपने राज्यों में मेडिकल कराने की छूट दे दी है। इसके लिए वे अपने राज्यों, केंद्र शासित राज्यों के चयनित अस्पतालों में मेडिकल करा सकते हैं।
विज्ञापन