फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CISF takes over security of Bharat Biotech premises in Hyderabad

भारत बायोटेक: सीआईएसएफ ने संभाली कंपनी के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 14 Jun 2021 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Jun 2021 08:30 PM IST
सार

भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सोमवार को सीआईएसएफ ने संभाल ली। बता दें कि भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस के खिलाफ कोवाक्सीन टीका विकसित किया है। इस रिपोर्ट में जानिए कि अब कंपनी के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव आएंगे और यह फैसला क्यों लिया गया है।

विज्ञापन
CISF takes over security of Bharat Biotech premises in Hyderabad
सीआईएसएफ के हाथ में आई भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के हाथों में आ गई है। इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की अगुवाई में कुल 64 सशस्त्र अधिकारी परिसर की सुरक्षा करेंगे। जीनोम वैली में स्थित कंपनी का पंजीकृत कार्यालय और संयंत्र अर्धसैनिक बल की सुरक्षा में रहेगा।

विज्ञापन


इसलिए किया गया सुरक्षा में बदलाव
सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने इसे लेकर बीते दिनों कहा था कि जब देश की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो यह संगठन महत्वपूर्ण है। ऐसे में स्पष्ट रूप से इस पर आतंकवादी खतरे का संकट आ सकता है। इसलिए, सीआईएसएफ को हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा को सुरक्षित करने का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed